धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 29 मार्च 2021

Admin2
29 March 2021 12:45 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 29 मार्च 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को होली के आनंद में ख्याल रखना चाहिए कि दूसरों के साथ वाद विवाद ना हो। माहौल को हल्का बनाए रखें। प्रेम पूर्ण मेल मिलाप से सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। जो भविष्य में आपको व्यवसायिक सफलता दिलाने में मदद करेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। लोन लेने से बचें।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। होली में मित्रों के साथ मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च होने की संभावना बनती है। भविष्य की योजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। लाभ होने की संभावना बनती है, परंतु अपनी सेहत का भी ख्याल करें।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक परिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर होली का आनंद लेंगे। पारिवारिक रिश्तो को मजबूत करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, परंतु खर्चों की अधिकता रहेगी। दिखावे में आकर अधिक धन खर्च करने से आज आपको बचना चाहिए।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों की छोटी यात्रा की संभावना बनती है बचपन के मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्नता देगी। नशा करने और गलत बयानबाजी से आज आपको बचना चाहिए। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। खर्च नियंत्रण में रहने वाला है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को भावुकता से बचना चाहिए। मन में बहुत तरह के विचार चलते रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां पैदा होगी। सभी मुश्किल परेशानियों को भूल कर होली का आनंद लें।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को दूसरों के काम में कमियां निकालने से बचना चाहिए। वाद विवाद हो सकता है। वाकपटुता से माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करें और जिंदगी के विभिन्न रंगों का आनंद ले। पैसे की कमी को पूरा करने के लिए उधार लेने से बचें और बजट बनाकर धन खर्च करें।
तुला:
तुला राशि के जातकों को अपने पुराने संगी साथी आज बहुत याद आएंगे। कोरोना की वजह से मेल मुलाकात ना हो पाने का मलाल रहेगा, परंतु सोशल मीडिया का उपयोग कर होली के त्यौहार को मौज मस्ती से मनाने का प्रयास करें। पुराना रुका हुआ धन भी आज आपको वापस मिल सकता है। भावनाओं में बहकर घर खर्च करने से बचें।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ दिन है बहुत सारे लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक संबंध मजबूत बनेंगे। अधिक नशा करने से बचना चाहिए। दिन अनुकूल रहेगा। शानो शौकत को दिखाने के लिए पार्टी करेंगे और उस पर धन खर्च होगा। पार्टी के मैनेजमेंट पर ही सारा ध्यान केंद्रित रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातक छुट्टी के दिन भी काम के बारे में ही सोचते रहेंगे। छोटे-मोटे अवरोध को आप आसानी से दूर करने में कामयाब रहेंगे। घर बैठे बैठे ही धन कमाने के अवसर तलाश लेंगे‌। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी तरह का वाद विवाद ना हो इस बात का भी ध्यान रखें। रंगो के त्योहार में हंसी-खुशी का माहौल बनाए रखें।
मकर:
मकर राशि के जातकों की रूचि धर्म-कर्म के कामों की तरफ रहेगी। सामाजिक उत्थान के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।असहाय व वंचित लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। मित्रों के साथ मुलाकात और बातचीत से मन हर्षित रहेगा। खर्चो को लेकर भ्रम की स्थिति बनेगी। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को लोगों से मेल मुलाकात करना हमेशा से ही अच्छा लगता है। परंतु कोरोना की वजह से मुलाकात ना हो पाने की स्थिति में आप सोशल मीडिया का उपयोग अपने रिश्तो को मजबूत बनाने के लिए करेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। छोटी मोटी बातों को तूल देने के बजाय माफ करने से रिश्ते मजबूत होंगे। धन खर्च करते समय कंजूसी बरतेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातक होली के त्यौहार को रंगीन बनाने के लिए पार्टनर के साथ मिलकर तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। आमोद प्रमोद के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक रिश्तो को मजबूत करने का दिन है। आगे जाकर इसके विशेष फायदे आपको मिलेंगे।
Admin2

Admin2

    Next Story