- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आर्थिक राशिफल: 29...

x
आर्थिक राशिफल
आर्थिक राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से निपटने के लिए योजना बनाकर काम करेंगे। सफलता मिलेगी। आज आप अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने पर ज्यादा ध्यान देंगे। निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी दिनचर्या को संतुलित करेंगे। व्यापारियों को धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनती है।
वृषभ:
वृष राशि के जातक जो फाइनेंस एवं कंसल्टेंसी से जुड़े हैं उनके लिए बेहतरीन दिन है। बातचीत के द्वारा अपने काम बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपका फोकस धन को संचित कर समृद्धि बढ़ाने पर रहेगा। धन संबंधित मामलों में परिजनों के साथ वाद-विवाद की आशंका भी बन रही है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों का लंबे समय से अटका हुआ पेपर वर्क आज पूरा होने की संभावना बन है। कला व लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। स्थानांतरण के योग भी हैं। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत का फल तुरंत ही नजर आएगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए एक संघर्षपूर्ण दिन रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों को अच्छी तरह से समझ लें। भावनाओं में बहकर निर्णय लेना भविष्य में आप को मुश्किल में डाल सकता है। धन संबंधित मामलों में अपनी योजनाओं को गुप्त रखना पसंद करेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित दिन रहेगा। बहुत से कामों को समय पर पूरा करने का तनाव हावी रहेगा। अपने आपको संतुलित रखते हुए ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें। कमाई के लिहाज से अच्छा दिन है। खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के दुश्मनों का नाश होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कोर्ट केस में सकारात्मक परिणाम आने की संभावना नजर आती है। काम की क्वालिटी को बेहतर बनाने पर फोकस करें। ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में अनुचित कार्य करने से आपको बचना चाहिए, वरना नुकसान सहन करना पड़ सकता है।
तुला:
तुला राशि के जातक दैनिक दिनचर्या से अलग अपनी व्यक्तिगत रुचि के ऊपर फोकस करेंगे। कामकाज के लिए अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिनकी मदद से अपनी योजनाओं को बेहतरीन ढंग से क्रियान्वित कर पाएंगे। शेयर मार्केट में पैसे का निवेश लाभदायक हो सकता है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों की व्यवसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाकर काम से संबंधित योजनाएं बनाएं। पारिवारिक तनाव का असर कार्यक्षेत्र पर हावी ना होने दें। मार्केटिंग संबंधित कार्यों पर आपको विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। धन संबंधित मामलों में सतर्कता रखें। अनजान व्यक्ति से धन का लेनदेन न करें।
धनु:
धनु राशि के जातकों को आज अपना सारा फोकस पब्लिक डीलिंग व सामाजिक संपर्क सूत्र बढ़ाने पर देना चाहिए। आत्मविश्वास के साथ अपना सारा कार्य करते रहें। जल्द ही प्रॉजेक्ट पूरा होने की संभावना बन रही है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। खर्च करते समय अपनी जेब का जरूर ध्यान रखें।
मकर:
मकर राशि के जातक अपने पैतृक व्यवसाय में संबंधियों की मदद से सभी काम पूरा करने में कामयाब रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों पर परिवार के साथ सकारात्मक विचार विमर्श होने की संभावना है। धन संबंधित मामलों में समय बहुत अच्छा है। समृद्धि बढ़ेगी।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के मन में चंचलता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन चाहने वाले जातक आज परिवर्तन के लिए प्रयास कर सकते हैं। मजाक मस्ती के द्वारा कार्यक्षेत्र के माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करेंगे। वित्तीय योजनाएं बनाने और उनके क्रियान्वयन के लिए भी अच्छा समय है। लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई है। खर्च पर नियंत्रण रखें।
मीन:
मीन राशि के जातकों को किसी भी तरह के वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए। जोश और भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। कामकाज से संबंधित जरूरी पेपर्स को संभालकर रखें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। सूझबूझ से निवेश से लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे।
Next Story





