धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 29 दिसंबर 2020

HARRY
29 Dec 2020 12:46 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 29 दिसंबर 2020
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल: 29 दिसंबर 2020

मेष:

मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा जल्दीबाजी से आपका काम खराब हो सकता है। आर्थिक मामलों में भ्रमित हो सकते हैं और लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। सोच समझकर ही निवेश की स्कीम में धन लगाएं। कमाई के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ:
वृष राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए स्थितियां बहुत अनुकूल है। सहज ही सारे काम होते जाएंगे। व्यापारियों को नए प्रोडक्ट में निवेश सोच समझकर करना चाहिए। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। खर्च भी सीमा में रहेंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक अपने बुद्धि बल से सभी मुश्किलों का हल ढूंढने में कामयाब रहेंगे। व्यापारियों को किसी नई डील के साइन होने से अच्छे लाभ की संभावनाएं बन रही है। खर्चों को नियंत्रित करने के लिए जरूर प्रयास करें। वाहन या ज्वेलरी की खरीद पर धन खर्च होने की आशंका है।
कर्क:
कर्क राशि तक अपने रूटीन के कामों को पूरे आत्मविश्वास के साथ बेहतरीन ढंग से पूरा करने का प्रयास करेंगे। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अचानक किसी बड़े धन लाभ की संभावना बन रही है। धन का निवेश भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक रहेगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रह नक्षत्र पूरी तरह सहायक बन रहे हैं। आलस्य को त्यागें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अग्रसर रहें। आपकी इच्छा जरूर पूरी होंगी। आर्थिक लिहाज से भी समय बहुत अनुकूल है। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे।
कन्या:
कन्या राशि के लिए अपने कामकाज से संबंधित जरूरी जानकारियां जुटाने तथा अनुभवी लोगों के अनुभव का लाभ लेने के लिए बहुत ही उपयुक्त दिन है। नए लोगों के साथ संबंध जुड़ेंगे। मार्केटिंग से संबंधित लोगों को अच्छे लाभ की संभावना बन रही है। भाग्य भी पूरी तरह आपके साथ है।
तुला:
तुला राशि के जातकों को धन संबंधित मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। क्षणिक लाभ के लिए अनैतिक कार्य करने से आपको बचना चाहिए। शत्रु आज आप पर हावी हो सकते हैं। फिजूल धन खर्च करने से बचें।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक आज भ्रमित रह सकते हैं। अपने रौबदार व्यक्तित्व से सहयोगियों से काम निकालने में कामयाब रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए अपना बहुत ज्यादा ख्याल रखें। खर्च को लेकर भी चिंता बढ़ेगी।
धनु:
धनु राशि के जातक मन लगाकर अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयत्न करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में दिन बहुत अनुकूल नहीं है। धन-संपत्ति बढ़ाने वाला दिन है। फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद में पडने से आपको बचना चाहिए।
मकर:
मकर राशि के जातकों में भ्रम की स्थिति रहेगी। किसी भी अंतिम निर्णय पर पहुंचना मुश्किल होगा। महत्वपूर्ण निर्णय को कुछ समय के लिए टाल दें। नौकरी पेशा जातकों को भी कामकाज में मुश्किलें आ सकती हैं। शांति से अपने समय को निकाले और वाद विवाद में पड़ने से बचें। धन संबंधित मामलों में दिन सामान्य है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों का ध्यान ऑफिस में ज्यादा से ज्यादा सुखद वातावरण बनाने की तरफ रहेगा। इसके लिए अपने उच्चाधिकारियों से सीधे तौर पर बातचीत करेंगे। कामकाज में कुशलता बढ़ेगी। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अनुकूल है। मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन:
मीन राशि के जातक अपने काम के तौर-तरीकों में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएंगे। जिससे सफलता प्राप्ति के चांसेस बहुत अधिक बढ़ जाएंगे। निकटतम सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते गहरे होंगे। भाग्य भी पूरी तरह आज आपके साथ है, जो भी कुछ नया करना चाहते हैं उसके लिए समय बहुत अनुकूल है। उम्मीद से ज्यादा धन की प्राप्ति होगी।
Next Story