धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 29 अप्रैल 2021

Rounak Dey
29 April 2021 12:34 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 29 अप्रैल 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों का व्यवहार बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल रहेगा। व्यापार से संबंधित फैसले आज आपको विशेष रूप से लाभ देंगे और परिवार में खुशियां आएंगी। धन संपत्ति के मामले में भी कुछ कठोर कदम भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लेने पड़ सकते हैं। आज आप अपने लिए बीमा लेने पर भी पैसे खर्च कर सकते हैं।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को भाग्य के भरोसे रहने के बजाय अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए। सकारात्मक लोगों का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी प्रतिभा और काबिलियत सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को अपने कामकाज को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। परिवार के साथ रिश्तों में भी प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद सामने आ सकते हैं। वाद विवाद को ज्यादा बढ़ने न दें। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। आत्मविश्वास के सहारे निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी से संबंधित कामकाज के लिए अच्छा समय है। पदोन्नति के लिए भी बहुत उपयुक्त समय है। भाग्य के साथ से कामकाज में तरक्की मिलेगी।
सिंह:
सिंह राशि के जातक कार्यक्षेत्र में मजबूत इच्छाशक्ति के द्वारा कठिन से कठिन काम को भी पूरा करने में कामयाब रहेंगे। अपने मानसम्मान की चिंता न करते हुए अपने अधीनस्थ लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज मिलने की संभावना है। अच्छी कमाई होने से धन को संचित कर समृद्धि बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों की विश्लेषण क्षमता कमाल की रहेगी। कामकाज से संबंधित निर्णय दूरदर्शी रहेंगे, जो भविष्य में लाभ प्रदान करेंगे। काम की अधिकता की वजह से खानेपीने की तरफ लापरवाही हो सकती है। आर्थिक लिहाज से लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई है।
तुला:
तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ जातकों के लिए नए पद प्राप्ति की संभावना बन रही है। कामकाज में सफलता के बाद भी संतुष्टि नहीं मिलेगी। आर्थिक लिहाज से दिन ठीक रहेगा निवेश संबंधित योजनाएं भी बनेंगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि को कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करनी पड़ रही है। इसकी वजह से कुछ जातकों के मन में नौकरी के परिवर्तन के विचार भी आ सकते हैं। आज नई नौकरी ढूंढ़ने में सारा समय सोशल मीडिया पर बिताएंगे। वित्तीय दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। पुराने निवेश से प्राप्त धन का उपयोग जरूरी सुविधाएं जुटाने पर करेंगे।
धनु:
धनु राशि के जातकों की मैनेजमेंट एबिलिटी अच्छी रहेगी। मशीन के खरीद-फरोख्त से संबंधित सौदे होने की संभावना है। पारिवारिक व्यापार से संबंधित जातकों को लाभ होगा। ऑनलाइन काम करके ही सारी डील को फाइनल करने का प्रयास करेंगे। एकांतवास मन को सुकून देगा।
मकर:
मकर राशि के जातकों में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। एक मजबूत व्यक्तित्व के रूप में निखरकर आएंगे। विषय की जड़ को समझने का प्रयास करेंगे। इससे समस्या का समाधान निकालना आसान हो जाएगा। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा रहेगा। इच्छापूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के सुरक्षा विभाग, मेडिकल, अस्पताल से संबंधित जातकों को लाभ देने वाला समय है। व्यवसायिक विस्तार के अवसर मिलेंगे। जोखिम उठाकर भी कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। खर्चों को मैनेज करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातक सोशल वेलफेयर से संबंधित कार्य पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। महामारी की परिस्थिति में भौतिक चीजों की तरफ विरक्ति का भाव रहेगा। भावनात्मक रूप से अपने आपको कमजोर महसूस करेंगे। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य है। धर्म के कामों पर खर्च होगा।
Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story