धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 28 सितंबर 2021

jantaserishta.com
28 Sept 2021 6:14 AM IST
आर्थिक राशिफल: 28 सितंबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के लिए 28 सितंबर का दिन सभी प्रकार से अनुकूल है। आप जोखिम लेकर भी आज लाभ कमाने का अवसर चूकना नहीं चाहेंगे। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल होगा। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे।
वृषभ:
वृष राशि के लोगों को अपने पर भरोसा रखकर आज काम करना चाहिए, सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। मित्रों और सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिल पाएगा। कला और सृजन क्षमता का लाभ मिलेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के लोग आज कार्यक्षेत्र की किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे। काम समय पर पूरा करने के लिए भी आप भरपूर प्रयास करेंगे। दोपहर के बाद कुछ राहत भरी स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। कुछ घरेलू कार्यों को लेकर धन खर्च होगा।
कर्क:
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा राशि से बारहवें चल रहे हैं जिससे आज आपका दिन कुछ खर्चीला रह सकता है। विरोधियों से आपको सतर्क रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में दिन संयम से बिताएं कुछ ऐसी स्थिति बनेगी जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा।
सिंह:
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रगतिदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तेलमेल का आप आज लाभ ले पाएंगे। कोई अटकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कोई नई उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं।
कन्या:
आपकी राशि के स्वामी बुध वकी होकर आज आपको अपने किसी फैसले पर फिर से सोचने के लिए कह रहे हैं। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में मत लीजिएगा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र के मामले में अपने काम पर ध्यान दें दूसरों के मामलों में उलझने से बचें। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ ठीक रहेगा।
तुला:
तुला राशि लोग अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या व्यवसाय में विस्तार करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभप्रद हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभ की बहुत अच्छी संभावना आज बनी हुई है। निवेश करना चाह रहे हैं तो कर डालिए, फायदा होगा। तुला राशि की महिलाओं को जीवनसाथी से लाभ का योग है
वृश्चिक:
आपके राशि स्वामी मंगल के शुभ प्रभाव से आज का दिन कारोबार और आजीविका के मामले में कुल मिलाकर शुभ रहना चाहिए। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ पाएंगे। किसी ऐसी व्यक्ति की मदद भी आपको मिल जाएगी जिसकी आपको उम्मीद न थी। प्रयास के अनुसार लाभ मिलेगा।
धनु:
धनु राशि के लोगों के लिए 27 सितंबर का दिन कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। आज इस राशि के लोगों को अचानक ही कोई लाभ का मौका मिल सकता है। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोग आज नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। ज्ञान और अनुभव का कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।
मकर:
आज का दिन मकर राशि वालों के लिए उथल-पुथल भरा हो सकता है। काम के प्रति ईमानदार बने रहें और काम को टालने से बचें। हो सके तो जरूरी काम आज दोपहर से पहले ही निबटाने का प्रयास करें। हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करना लाभप्रद होगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के लोगों का रुझान आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रह सकता है। काम में लगनशीलता का आपको फायदा होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूरा कर पाने का मन में संतोष रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। सभी प्रयास सार्थक रहेंगे।
मीन:
मीन राशि के लोगों के लिए रुपए पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में समझ और बुद्धि से आप लाभ ले पाएंगे। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आपके होने वाले हैं इस पर नियंत्रण का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में आज मार्केटिंग से जुड़े लोग अपने अटके डील फाइनल कर सकते हैं। कुछ लोगों को कार्यव्यवसाय के सिलसिले में यात्रा का भी योग है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story