- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आर्थिक राशिफल: 28 मई...

x
आर्थिक राशिफल
आर्थिक राशिफल
मेष:
मेष राशि के शोध कार्यों, केमिकल, इंजीनियरिंग, फर्टिलाइजर, जमीन के नीचे से निकाले जाने वाले खाद्य पदार्थ, तेल, मेडिकल पेशे से जुड़े हुए जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। कार्यक्षेत्र में अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका मिलेगा। पुराना अनुभव पैसा कमाने में मददगार रहेगा।
वृषभ:
वृष राशि के ऐसे सभी जातक जिनका काम टेलीफोन पर संभव है, जिसमें ग्राहकों का दुकान पर आना जरूरी ना हो, उन सभी के लिए लाभदायक दिन बनेगा। अनजाने भय को अपने ऊपर हावी ना होने दें। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल रहने वाला है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों को अपने सामने टिकने नहीं देंगे। अपने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए कूटनीतिक तरीकों का सहारा लेंगे। ऑफिस में चली आ रही पॉलिटिक्स से निकलने के लिए उपयुक्त योजना बनाकर काम करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अनुकूल रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को संभल कर चलने का दिन है। मित्रों के साथ किसी तरह का वाद-विवाद ना हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। समस्या के तार्किक समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। धन संबंधित मामलों में लाभ होगा, ये खर्च नियंत्रित रखें।
सिंह:
सिंह राशि के जातक लगातार मुश्किलें झेलते रहने की वजह से थकान महसूस करेंगे। मन में चल रही परेशानियों की वजह से कामकाज में भी मन नहीं लगेगा। मुश्किल दौर में मित्र मददगार साबित होंगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल है। संतान से संबंधित खर्चे सामने आ सकते हैं।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को संभल कर चलने का दिन है। पुराने संबंध छोटी सी बात की वजह से खराब हो सकते हैं। मित्रों की गोपनीय बातों को दूसरों से शेयर करने से बचें। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों पर धन खर्च होने की आशंका बन रही है।
तुला:
तुला राशि के जातकों को संतुलन बनाकर चलना चाहिए। व्यावसायिक कार्यों के साथ-साथ घर से संबंधित कार्यों की वजह से तनावग्रस्त रह सकते हैं। उत्तेजना में आकर गलत शब्द बोलने से बचें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। व्यापारियों की उधारी फंस सकती है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक विपरीत परिस्थितियों का लाभ लेने का प्रयास करेंगे। अपने विचारों में पवित्रता बनाए रखें। दूसरों का नुकसान करने की सोच आपका भी भला करने वाली नहीं रहेगी। मानहानि की आशंका बन रही है। आर्थिक मामलों में समय ज्यादा अनुकूल नहीं है।
धनु:
धनु राशि के व्यवसायिक विस्तार के लिए अनुकूल समय है। टेंडर से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। धन संबंधित मुश्किलों को दूर करने का प्रयास करेंगे। जमीन जायदाद में आ रही रुकावटों दूर होंगी। वित्तीय लेनदेन लाभदायक रहेगा।
मकर:
मकर राशि के जातक कामकाज की व्यस्तता की वजह से पारिवारिक रिश्तो को मैनेज नहीं कर पाएंगे। निवेश संबंधी योजनाओं पर समझदारी से काम लें। नए काम की शुरुआत से पहले बहारी परिस्थितियों पर भी अच्छे से विचार कर लें। धन संबंधित मामलों में दिन अनुकूल है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक लगातार काम करते रहने की वजह से कुछ थकान महसूस करेंगे। बहुत सी समस्याएं सामने हैं, जिनका तार्किक समाधान निकालना जरूरी रहेगा। कलात्मक अभिरुचि में वृद्धि होगी। धन संबंधित मामलों में भी दिन अच्छा है। ब्याज पर दिया हुआ पैसा लाभ कराने वाला रहेगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों को पुरानी मेहनत का अवार्ड मिलने की संभावना बन रही है। पूर्ण एकाग्रता के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मसलों में लाभ होने की संभावना बन रही है। ऑनलाइन काम करने वाले जातकों के लिए दिन सर्वश्रेष्ठ है।

Rounak Dey
Next Story