- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आर्थिक राशिफल: 28...

x
आर्थिक राशिफल
आर्थिक और करियर के मामलों में शनिवार का दिन तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जबकि मिथुन राशि वालों को अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। दरअसल चंद्रमा के मेष राशि में राहु के साथ होने से ग्रहण योग बनेगा जो कई राशियों के लिए प्रतिकूल रह सकता है। ऐसे में आज जो भी फैसला लें उस पर अच्छे से सोच विचार कर लें। जल्दबाजी में निर्णय लेने की गलती न करें। आइए जानते हैं आपके लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में 28 जनवरी का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि : सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी
मेष राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है और आज भाग्य की बदौलत आपके सारे काम आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपके अंदर भोग विलास की भावना बढ़ेगी। आप सामाजिक कार्यों में अपना पूरा सहयोग देंगे। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा।
वृष राशि : करियर में बाधा आ सकती है
वृष राशि के लोगों को आज अपने रोजाना के काम में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की अशुभ दशा आज आपके करियर में बाधा उत्पन्न कर सकती है। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों से आपकी पटरी नहीं खाएगी और आज आपका विवाद हो सकता है। शाम के वक्त स्थितियों में सुधार आएगा और आप अपने सभी कार्य धैर्य के साथ पूर्ण करेंगे।
मिथुन राशि : अकस्मात् खर्च बढ़ सकता है
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आप अपने सभी रुके कार्य पूर्ण कर पाएंगे। आप नये-नये कार्यों में अपना समय देंगे और उनके बारे में प्लानिंग करेंगे। आपके परिवार में आज आर्थिक मामलों में को लेकर किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है। सायंकाल के समय वाहन खराब होने से अकस्मात् खर्च बढ़ सकता है। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए फैसलों से आपको परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि : करियर में शुभ सूचना
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। सायंकाल से देर रात तक आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक, नये-नये कार्यों की खोज करने में लगेगी। आप दूसरों की कमियां ढूंढ़ना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकते हैं। आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी और आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। करियर से संबंधित भी कोई शुभ सूचना आपको मिल सकती है।
सिंह राशि : गरीबों की सहायता करेंगे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है और आपके भाग्य में वृद्धि होने से सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे। आज किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी शान शौकत के लिए धन का व्यय करेंगे, गरीबों की सहायता करेंगे। अपनी वाक्पटुता और कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक आपकी रुचि धर्म-कर्म में बढ़ेगी।
कन्या राशि : आपको सम्मान की प्राप्ति होगी
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और हर कार्य में सफलता मिलने की उम्मीद है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्वि होगी व आपको सम्मान की प्राप्ति होगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो कि चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। आज बेहतर दिन है और भाग्य साथ देगा।
तुला राशि : आपके अधिकारों में वृद्धि होगी
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास है और अधिक परिश्रम करने पर आपको लाभ होगा। राज्य और समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा, परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ेगा। सब लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा करेंगे।
वृश्चिक राशि : अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। आपके जीवन स्तर में सुधार होगा। आज आपको किसी प्रकार की बीमारी से कष्ट हो सकते हैं। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो आपकी खिन्नता को बढ़ा देंगे। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। रात्रि के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य आपका साथ देगा।
धनु राशि : सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है
धनु राशि के लोगों लिए दिन खास है। धर्म आध्यात्म में वृद्धि होगी। दिन का कुछ समय सामाजिक क्रियाकलापों में भी लगेगा। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। यदि आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
मकर राशि : दोस्तों का साथ मिलेगा
मकर राशि के लोगों लिए दिन खास है। शुक्र योग से आपको लाभ होगा। यदि आपका कोई विवाद राज्य में या समाज में लंबित है। उनमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक का समय ईश्वर भक्ति, तप, यज्ञ, पुण्य कार्यों में लगेगा। आज आपको दोस्तों का साथ मिलेगा और उनकी बदौलत आपके कुछ रुके कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।
कुंभ राशि : कार्य में सफलता मिलेगी
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है और आपके लिए आज भविष्य की नई संभावनाएं सामने आएंगी। आपकी रुचि आध्यात्म में बढ़ेगी। आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय गाने बजाने संगीत और सैर सपाटे में बीतेगा। कुल मिलाकर आप आज के दिन से संतुष्ट रहेंगे।
मीन राशि : अतिथियों के आगमन से असुविधा होगी
मीन राशि के लोगों को आज दिन अधिक अनुकूलता नहीं प्राप्त होगी। मानसिक अशांति खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। आपकी संतान व पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। यदि आपकी प्रोन्नति की बात काफी समय से चल रही है तो आज पूरी होने की संभावना है। आपको किसी कारण से आकस्मिक चिन्ता हो सकती है। आप अपनी वाक् पटुता से शीघ्र ही सभी समस्याओं को दूर कर लेंगे। दूसरे व्यक्तियों व आगन्तुकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सायंकाल तक आप कामयाब हो जायेंगे। रात्रि में अकस्मात् अतिथियों के आगमन से असुविधा होगी।

Nilmani Pal
Next Story