धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 28 जनवरी 2021

Rounak Dey
28 Jan 2021 6:16 AM IST
आर्थिक राशिफल: 28 जनवरी 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के व्यापार विस्तार के लिए अच्छा समय है। जमीन ज्यादाद में निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। लक्ष्य को साधने के लिए सही दिशा में प्रयास करते रहें दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धन की बचत भी कर पाएंगे।

वृषभ:
वृष राशि के जातक कामकाज से संबंधित जरूरी जानकारी एकत्रित करने के लिए अपने मित्रों से संपर्क करेंगे और उनके मदद से किसी महत्वपूर्ण समस्या का समाधान निकालने में भी कामयाब रहेंगे। वित्तीय मामले में दिन सुखदायी रहेगा। आध्यात्मिकता की तरफ रुझान बढ़ेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को उत्पादन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। फाइनेंस से संबंधित कार्य करने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है। आज की मेहनत भविष्य में बेहतर परिणाम प्रदान करेगी। आर्थिक लिहाज से अच्छा समय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी और अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है।
कर्क:
कर्क राशि के जातक अपनी सभी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा तथा आपके द्वारा किए गए कार्यों को बहुत पसंद किया जाएगा। साझेदारी वाले कामों के लिए एक उपयुक्त दिन है। सामाजिक संपर्क धन प्राप्ति में बहुत अधिक सहायक बनेंगे। हिसाब से बजट के अनुरूप धन खर्च करेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी। अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित रखने से अधिकतर कार्य समय पर पूरे होते जाएंगे। बातचीत में कौशल का उपयोग धन प्राप्ति में सहायक बनेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को कामकाज में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। नौकरी परिवर्तन की संभावना है। अपनी दिनचर्या का सही ढंग से पालन करें और आलस्य से बचें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान देंगे और पैसों से जुड़े हुए फैसले सही ढंग से लेने से भविष्य से जुड़ी योजनाओं को क्रियान्वित कर पाएंगे।
तुला:
तुला राशि के जातक अपने पारिवारिक तथा सामाजिक दोनों ही दायित्वों का निर्वाह संतुलित तरीके से कर पाएंगे। कामकाज के मामलों में आपकी सोच व्यवहारिक रहेगी। आपके प्रतिभाशाली व्यक्तित्व की वजह से मान सम्मान बढ़ेगा। जमीन जायदाद संबंधी लाभ होने की संभावना है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को सफलता पाने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना पड़ेगा। छोटी-मोटी अड़चनों के बाद लक्ष्य साधने में कामयाब रहेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। काम के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करना लाभदायक रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है परंतु फिजूलखर्ची की आदत को रोकने का प्रयास करें।
धनु:
धनु राशि के जातकों के प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ संबंध नई उपलब्धियां दिलाने वाले होंगे। इन संबंधों का अपनी क्षमता के अनुरूप भरपूर फायदा उठाएं। गुस्से व उत्तेजना पर काबू रखकर सहज तरीके से काम करें। उतार चढ़ाव से व्यथित ना होकर अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करें। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा है।
मकर:
मकर राशि के जातकों के कामकाज में गुणवत्ता बढ़ेगी। काम का दबाव व पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल न होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। सेहत से संबंधित खर्चे भी सामने आ सकते हैं।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को क्रोध व उत्तेजना से बचना चाहिए। आप की नकारात्मक प्रतिक्रिया कार्यक्षेत्र में मुश्किलों को बढ़ाएगी। कामकाज में मन नहीं लगेगा। विपरीत परिस्थितियों में अपने ऊपर संयम बनाए रखना ही आपके लिए उपयुक्त रहेगा आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। कुछ बड़े खर्चे आज सामने आ सकते हैं।
मीन:
मीन राशि के जातक भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील रहेंगे। कुछ नए व्यावसायिक अनुबंध होने का योग भी बनता है। सहयोगियों पर बहुत अधिक विश्वास करने के बजाए अपने फैसले स्वयं ले और कामकाज को अपनी निगरानी में कराने का प्रयास करें। धन संबंधित मामलों में लाभ की अच्छी संभावनाएं है। खर्च भी नियंत्रित रहेंगे।
Next Story