धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 28 अगस्त 2021

jantaserishta.com
28 Aug 2021 6:06 AM IST
आर्थिक राशिफल: 28 अगस्त 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक मानसिक व शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। कामकाज में मन नहीं लगेगा। एकांतवास मन को सुकून देगा। आर्थिक लिहाज से भी समय बहुत अनुकूल नहीं है। रुपए पैसों के मामले में किसी पर विश्वास ना करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। मानहानि की आशंका भी बन रही है।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को दिन की शुरुआत में मन अशांत रह सकता है। लेकिन दिन के दूसरे पहर में सभी काम आसानी से बनते जाएंगे। सामाजिक मेल-जोल तरक्की में सहायक बनेगा। मन की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। आर्थिक लिहाज से भी बहुत अच्छा दिन रहेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं रहेंगी। अपने कामकाज के तरीकों का पुनर्मूल्यांकन करेंगे और जरूरी संशोधन कर उसे बेहतरीन बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे‌। आज आपका ध्यान अपने संरक्षित धन को सही योजनाओं में लगाने की तरफ भी रहेगा। वित्तीय लिहाज से दिन अच्छा है। उपहार के रूप में भी धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।
कर्क:
कर्क राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कंपटीशन की इच्छा अनुरूप सफलता ना मिलने से मन में स्वयं की योग्यताओं को लेकर शंका वा उदासी रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग ना मिलने से काम का बोझ बढ़ जाएगा। आर्थिक लिहाज से बहुत मेहनत के बाद कम मात्रा में धन प्राप्ति की संभावना है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को साझेदारी से संबंधित कामों में लाभ होने की संभावना बन रही है। सभी काम सुख पूर्वक आसानी से पूरे हो जाएंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लिहाज से भी अच्छा दिन है। उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति की संभावना है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। उसके बाद आपको लाभ होने की संभावना बन रही है। कुछ जातकों को नए पद प्राप्ति की संभावना भी बन रही है। कामकाज में सफलता के बाद भी संतुष्टि नहीं मिलेगी। आर्थिक लिहाज से दिन ठीक रहेगा। निवेश संबंधित योजनाएं भी बनेंगी।
तुला:
तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। नई योजनाओं को क्रियान्वित करने में मन अनुकूल सफलता ना मिलने से परेशान रहेंगे। अकेलापन महसूस करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में भी कम लाभ की संभावना बन रही है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य को पूरा कर पाएंगे। पराक्रम प्रदर्शन के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य भी आज आपके साथ है। सफलता मिलने की अच्छी संभावना बनी हुई है। रुपयों पैसों के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। निवेश भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। मन में दुविधा बनी रहेगी। परिवार में बेकार की बातों पर क्लेश हो सकता है। विपरीत समय में संयम बरतना ही परिस्थितियों को बेहतर बनाने में सहायक बनेगा। कमाई के लिहाज से दिन बेहतर है। परंतु अनियंत्रित खर्चे जमा पूंजी में सेंध लगा सकते हैं।
मकर:
मकर राशि के जातकों को पार्टनरशिप से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। परिजनों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लिहाज से अच्छा दिन है। उम्मीद से अधिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को अपने काम को पूरा करने के लिए बहुत अधिक प्रयास की जरूरत होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से काम को गति मिलेगी। वित्तीय मामलों में दिन सामान्य रहने वाला है। व्यावसायिक खर्चे सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में लाभ प्रदान करेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों को कामकाज में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। टैक्स का भुगतान समय से करें, वरना किसी तरह की मुसीबत में फंस सकते हैं। अपेक्षित सफलता न मिलने से मन उदास रहेगा। आर्थिक लिहाज से भी दिन सामान्य है। खर्चों की अधिकता रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story