धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 27 अक्टूबर 2021

Subhi
27 Oct 2021 12:47 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 27 अक्टूबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

आपकी राशि वालों के लिए दिन कुछ काम का साबित हो सकता है। इस राशि के जातक लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करेंगे। आज उनको सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त भी होंगे। परिस्थितियों को स्वीकार करके दूसरों के साथ सहमति जताएंगे तो फायदे में रहेंगे। मेहनत से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। आय के नए स्रोत प्राप्‍त होंगे। घर को सजाने में धन खर्च होगा।
वृषभ:
आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है। आज आप जरूरी कार्य को पूरा कर लेंगे। आप अपने सहयोगियों के साथ बात करेंगे और परिवार में किसी जरूरी कार्य को पूरा करने में आपका धन खर्च होगा। काम को बेहतरीन ढंग से अंजाम देने का प्रयास करेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। एक से ज्यादा स्रोत से कमाई की संभावना बन रही है। आज आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।
मिथुन:
आज का दिन सुखद है और आपको लाभ की प्राप्ति होगी। कलात्मक विचारों से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। आज आप अपने कार्यों और प्रदर्शन से बॉस को संतुष्‍ट कर पाएंगे। आज शेयर मार्केट से संबंधित जानकारी जुटाने और रिसर्च करने पर आपका फोकस रहेगा। हंसी मजाक के द्वारा माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करेंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा है। कोई भी निवेश करने में लाभ होगा।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए खास है। इस राशि के जातकों के मन में काम को लेकर उत्‍साह बना रहगा और हर कार्य को समय से पूरा कर लेंगे। निर्धारित लक्ष्य आसानी से सुख पूर्वक प्राप्त हो जाएंगे। घर प्रॉपर्टी से संबंधित कामकाज पूरे होंगे। त्‍योहार आने वाला है। ऐसे में घर की डेकोरेशन पर धन खर्च हो सकता है। कमाई के लिहाज से अच्छी संभावनाएं बनी हैं।
सिंह:
आपके लिए आज का दिन खास है। आज आप सभी कार्यों को सफलता से कर पाएंगे। छोटी यात्राओं के योग हैं और इनमें आपको आर्थिक लाभ होगा। कामकाज में तरक्की के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क साधने का प्रयास करेंगे तो फायदे रहेंगे। आज कोई अच्छी खबर आपको प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। दोस्‍तों की मदद से रुका काम बन जाएगा। अपनी कला के माध्‍यम से आय के नए मार्ग बनेंगे।
कन्या:
आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। आपकी राशि के जातकों का फाइनैंशल मामलों में ज्यादा फोकस रहेगा और वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च करेंगे। कमाई के नए धंधे आपको लाभ देने वाले हो सकते हैं। आपने जहां धन का निवेश करने की योजना बनाई है। उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। धन कमाने के उचित अवसर प्राप्त होंगे।
तुला:
आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला है। आज आप अपनी क्षमताओं के बारे में अपने विचार खुलकर उच्च अधिकारियों के सामने रख पाएंगे और आपके तरक्‍की के रास्‍ते भी खुलेंगे। प्रमोशन संबंधी बात हो सकती है। आपकी व्यवहारिक सोच से उच्च अधिकारी प्रभावित होंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक:
आपकी राशि के जातकों को आज किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। धन के मामले में उनकी दूसरों पर डिपेंडेंसी बढ़ सकती है। पुरानी गलतियों से सबक लेकर भविष्य की प्लानिंग बनाने के लिए अच्छा वक्त है। कामकाज से संबंधित बातें आप किसी से भी साझा न करें तो सही रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। बजट बनाकर खर्च करना हितकर रहेगा।
धनु:
आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। आपकी राशि के जातकों की विचार शक्ति तेज होगी और वह जो सोचेंगे उसे करके ही मानेंगे। कामकाज से संबंधित नवीनतम विचार दूसरों के साथ शेयर करेंगे। अपने सहज ज्ञान से आपका फायदा होगा और आपको नई राहें नजर आएंगी। भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा आमदनी बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं।
मकर:
आपकी राशि के लोग आज करियर पर फोकस करके फैसले लेंगे। उच्च अधिकारियों से बातचीत करके काम को करेंगे तो उनकी राह आसान हो जाएगी। शब्दों के चयन पर बहुत सतर्क रहेंगे और वाणी के द्वारा उन्हें प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का भी पूरा साथ मिला हुआ है आर्थिक लिहाज से बहुत बेहतर समय रहने वाला है।
कुंभ:
आज आप कुछ ऐसे फैसले ले सकते हैं जो आपको भविष्‍य में फायदा देने वाले हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को इग्‍नोर करके आगे बढ़ेंगे तो फायदे में रहेंगे। दूर बैठे किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपको कोई काम की सूचना मिल सकती है। जो आपके करियर में मदद कर सकती है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
मीन:
आज मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ है। आज उनके मन में कुछ ऐसी बातें आएंगी जो उन्‍हें सुकून देने वाली होंगी। उच्च अधिकारियों की बातों के बारे में आपको अधिक सोचने की जरूरत नहीं है। इससे आप बेवजह परेशान हो सकते हैं। वित्तीय योजनाएं लाभदायक रहेगी। लॉटरी शेयर आदि से लाभ होने की संभावना है।


Next Story