धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 27 जनवरी 2021

Rounak Dey
27 Jan 2021 6:17 AM IST
आर्थिक राशिफल: 27 जनवरी 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है जाती है। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान आज निकल आएगा।दूसरों पर किसी भी तरह का आरोप लगाने से बेहतर है, आत्म मंथन करें और कमियों को दूर करने का प्रयास करें। धन संपत्ति के मामले में दिन लाभप्रद रहेगा। खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेंगे।

वृषभ:
वृष राशि के काम से उच्च अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव का प्रयोग करके कुछ नहीं योजना बनाने में कामयाब रहेंगे। कामकाज में मान सम्मान के साथ साथ धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावना बनती है। यात्रा का योग बन रहा है, जिसके ऊपर धन खर्च हो सकता है। धन प्राप्ति की दृष्टि से मेहनत का फल तुरंत मिलेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के व्यावसायिक कार्य निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। टैक्स से संबंधित मामले सामने आ सकते हैं। फाइनैंशल प्लानिंग पर बहुत ज्यादा फोकस रहेगा। पैतृक संपत्ति पाने के लिए भी दिन अनुकूल है। खर्च पर नियंत्रण रखें। अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है‌।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को संघर्ष के बाद कामयाबी मिलने की संभावना बनती है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध योजना बनाकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परंतु आप बुद्धि-विवेक से सभी मुश्किलों से बाहर निकल आएंगे। बातचीत से अपने ग्राहकों को प्रभावित कर पाएंगे और उम्मीद से ज्यादा धन लाभ कमा पाएंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों में मानसिक असंतोष रहेगा। मन मुताबिक काम पूरा ना होने से घबराहट रह सकती है। आज गुस्से से आपका काम खराब हो सकता है इसलिए धैर्य रखें और तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातक अपने आइडिया को बेहतर ढंग से दूसरों के सामने प्रस्तुत करने में कामयाब रहेंगे। नजदीकी मित्रों की संगति मन को प्रसन्न करने वाली रहेगी। धन खर्च करते समय सावधानी बरतें। कमाई की अच्छी संभावना है। मां समान व्यक्ति मददगार साबित होगा।
तुला:
तुला राशि के जातक अपनी विश्लेषण करने की क्षमता की वजह से कार्यक्षेत्र में मान सम्मान पाने में कामयाब रहेंगे। काम काज में एकाग्रता बढ़ेगी। निवेश करते समय लाभ और हानि को समझ कर ही निवेश करें। घर के रख-रखाव संबंधी कार्य सामने आ सकते हैं। बहुत से जातक घर बैठकर ऑनलाइन ही अपना कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक अपने पुराने संबंधों को पुनर्जीवित करने का प्रयास करेंगे। बातचीत कौशल का विशेष लाभ मिलेगा। किसी नई योजना पर बातचीत की शुरुआत होगी। आर्थिक लाभ के लिए समय बहुत अनुकूल है। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को लाभ होगा।
धनु:
धनु राशि के जातक अपनी लागत और उस से प्राप्त होने वाली कमाई का विश्लेषण करने में समय व्यतीत करेंगे। कमाई को बढ़ाने के अलग-अलग तरीकों पर विचार करने के लिए भी उपयुक्त समय है धन समृद्धि एकत्रित करने की तरफ ध्यान रहेगा। बढ़े हुए खर्चों को संभालना मुश्किल होगा। दुश्मनों की वजह से भयभीत हो सकते हैं।
मकर:
मकर राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता उच्च की रहेगी। अपने उच्चाधिकारियों से अपनी जरूरतों के बारे में सीधे रुप से बात करेंगे और जरूरी संसाधन जुटाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। विचारों का प्रवाह सतत बना रहेगा जो परेशानी का सबब बनेगा। कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक अपने काम से काम रखेंगे। ना खुद दूसरों के काम में दखलंदाजी करेंगे और ना ही दूसरों की दखलअंदाजी बर्दाश्त करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। बड़े हुए खर्चों को नियंत्रित करने के लिए बजट बनाकर काम करेंगे और अवांछित खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों के लिए इच्छापूर्ति का दिन है। सामाजिक संपर्कों में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों की मदद से सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। धन के साथ-साथ मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सोच-समझकर धन खर्च करेंगे।
Next Story