धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 27 अगस्त 2021

jantaserishta.com
27 Aug 2021 12:35 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 27 अगस्त 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों जरूरी फैसले लेते समय सावधानी रखना बहुत जरूरी है। कोई भी बड़े अनुबंध को इस समय टाल देना बेहतर है। धन के मामले में गंभीरता रखना बहुत जरूरी है। खर्च को जितना ज्यादा नियंत्रित रखेंगे, भविष्य उतना सुरक्षित रहेगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में रचनात्मक बदलाव का है। इस कठिन दौर में आ रही परेशानियों से मुकाबले के लिए यह बहुत जरूरी भी है। धन प्राप्ति में भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए कुछ रचनात्मक बदलाव से संबंधित रिसर्च करने की जरूरत है। कार्य करते समय सावधानी बरतें। पुराने निवेश से फायदा होगा। व्यापार में लगाया हुआ धन बढ़ोतरी के साथ वापस मिलेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातक आज बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में किए हुए उनके सभी प्रयास सफल रहेंगे। मैनेजमेंट क्षमता निखर कर सामने आएगी। क्रोध पर काबू रखना बहुत जरूरी है। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को नया काम मिलने का योग बना हुआ है। कुछ लोगों को नई नौकरी भी मिल सकती है, जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग से भी गुजरना पड़ सकता है। धन प्राप्ति की दृष्टि से उत्तम समय है। भाग्य भी आपका साथ दे रहा है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को आज अपने काम में प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए बहुत प्रयास करना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी कार्य में रोड़ा बनेंगे। धन की प्राप्ति कम, खर्चे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। स्वयं पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
तुला:
तुला राशि के जातक जरूरी निर्णय को कुछ समय के लिए टाल दें, मतिभ्रम हो सकता है। अत्यधिक आत्मविश्वास मुश्किलें बढ़ा सकता है। जरूरी काम को दोबारा चेक करना ना भूलें। धन को संचित करने पर पूरा फोकस रहेगा और खर्च को नियंत्रण में रखने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को अपने पूर्व पुण्य कर्म का फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। काम के लिए उत्तम समय है। एक से ज्यादा काम होने की वजह से प्राथमिकता तय करना बहुत जरूरी है। धन की दृष्टि से कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।
धनु:
धनु राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए सेहत की वजह से कार्यक्षेत्र भी प्रभावित हो सकता है। धन के लिए मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं फिर भी उधार लेने से जितना ज्यादा बचेंगे उतना अच्छा रहेगा।
मकर:
मकर राशि के जातकों ऊर्जा शक्ति आत्मविश्वास बहुत बड़ा हुआ रहेगा। जिसके सहारे वह सभी काम तेजी से निपटा लेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। गलत निर्णय की वजह से हानि हो सकती है। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक के सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े हुए मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपका पराक्रम बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के दरवाजे खोल रहा है।
मीन:
मीन राशि के जातकों को आज बहुत ही फोकस होकर काम करना चाहिए। जल्दबाजी में फैसले करने से बहुत नुकसान हो सकता है। धन प्राप्ति की राह में अचानक कोई बाधा आ सकती है। कुछ लोगों का ध्यान इस वक्त अध्यात्म की तरफ भी रहेगा।
Next Story