धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल, 27 अप्रैल 2024

Subhi
27 April 2024 12:49 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 27 अप्रैल 2024
x

मेष आर्थिक राशिफल: आपके खर्च बढ़ सकते हैं

मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज उन लोगों को लाभ होगा जो काफी समय से किसी प्रॉजेक्‍ट पर काम कर रहे थे। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से विवाद होने की वजह से आपका मूड बिगड़ सकता है। कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा और अतिथि आगमन से आपके खर्च बढ़ सकते हैं।

वृष आर्थिक राशिफल: किसी वज‍ह से अनबन हो सकती है

वृष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में आज थोड़ी समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी ऑफिस के लोगों के साथ किसी वज‍ह से अनबन हो सकती है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं और उसमें आपका लाभ होगा। शुभ व्यय होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें, समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल: आर्थिक लाभ होगा

मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपको आज धन के निवेश का फैसला काफी सोचकर करने की जरूरत है। राजनीतिक गतिविधियों में रुकावट आ सकती है। दोपहर के बाद आपको परेशानी हो सकती है और बिना वजह े खर्च आपको करने पड़ सकते हैं। आपके लिए रात का वक्‍त मांगलिक कार्य में बीतेगा।

कर्क आर्थिक राशिफल: सफलता के योग हैं

कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपके कार्य में सफलता के योग हैं। जरूरी कार्य पूर्ण होंगे और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। जीवनसाथी से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। अच्‍छे कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है। नौकरीपेशा के लोगों के लिए उन्‍नति के योग बन रहे हैं। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह आर्थिक राशिफल: पदोन्नति के अवसर मिलेंगे

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला होगा और आज आपको धन के मामले में लाभ होगा। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और आपके भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं। आज आपके सोचे गए कार्य पूर्ण होंगे और योजनाएं सफल होंगी। आपका भाग्‍य साथ दे रहा है और किसी जरूरी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे।

कन्या आर्थिक राशिफल: मान प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी

कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके मान प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। आपकी जिम्‍मदारी बढ़ने से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। घबराएं नहीं। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न होगा। मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला आर्थिक राशिफल: कार्ययोजनाएं सफल होंगी

तुला राशि के लोगों की कार्ययोजनाएं सफल होंगी और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें। आप बिना सोचे कोई फैसला न करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: आपको आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी

वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपका पूरा दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा। आपको आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी और मन प्रसन्‍न होगा। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। शाम का वक्‍त देव दर्शन के लाभ और धार्मिक कार्य में बीतेगा।

धनु आर्थिक राशिफल: आज लाभ के योग बन रहे हैं

धनु राशि के लोगों के लिए आज लाभ के योग बन रहे हैं और रुके कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात्रि का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा।

मकर आर्थिक राशिफल: अचानक धन का लाभ होगा

मकर राशि के लोगों को लाभ होगा और आज किसी मामले में आपको अचानक धन का लाभ होगा। घर में किसी की सेहत बिगड़ने से आपकी तबियत खराब हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी पर भरोसा न करें और पैसों का लेनेदेन न करें। जोखिम के काम से दूर रहें।

कुंभ आर्थिक राशिफल: आज भाग्‍योदय का दिन है

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज भाग्‍योदय का दिन है। किसी महान सफलता से आपको हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्ध में पिछले चार दिनों से चले आ रहे विवाद का अंत होगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। कोई भी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होगा।

मीन आर्थिक राशिफल: आर्थिक लाभ का दिन है

मीन राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। संतान पक्ष से संतुष्टि और हर्ष होगा। दिन अच्छा है, जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम का वक्‍त सामाजिक कार्य में बीतेगा।

Next Story