धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 26 अक्टूबर 2022

Nilmani Pal
26 Oct 2022 12:32 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 26 अक्टूबर 2022
x
मेष आर्थिक राशिफल : शुभ कार्यों में होगा खर्चा
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही आज समाज में आप शुभ कार्यों पर काफी खर्च कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज शाम के बाद कोई खास डील फाइनल हो जाएगी।
वृषभ आर्थिक राशिफल : कानूनी विवाद में मिलेगी सफलता
वृष राशि के लोग आज अपना ध्यान नई योजनाओं में लगाएंगे। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में विजय मिल सकती है। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
मिथुन आर्थिक राशिफल : नई योजनाओं पर करेंगे विचार
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
कर्क आर्थिक राशिफल : कार्यक्षेत्र में मिलेगा सहयोग
कर्क राशि के जातकों के लिए जिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।
सिंह आर्थिक राशिफल : कार्यक्षेत्र में आएंगी रुकावट
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।
कन्या आर्थिक राशिफल : आज सावधानी बरतें
कन्या राशि के जातक आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।
तुला आर्थिक राशिफल : दिन काफी लाभकारी रहेगा
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी लाभकारक रहने वाला है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नये प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक राशि : आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
वृश्चिक राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति आज के दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नयापन ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा साथ ही काम में नई जान आएगी।
धनु आर्थिक राशिफल : सतर्कता बरतने का दिन
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता बरतने का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
मकर आर्थिक राशिफल : भागीदारी वाले काम में होगा लाभ
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आज थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
कुंभ आर्थिक राशिफल : व्यापारियों के लिए अच्छा दिन
कुंभ राशि के लोगों के लिए व्यापार के मामले में लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। जल्दबाजी में आपसे कोई गलती हो सकती है। आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से आपको कुछ समस्या हो सकती है। खानपान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।
मीन आर्थिक राशिफल : जोखिम से मिलेगा लाभ
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।
Next Story