- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आर्थिक राशिफल: 26 मई...

x
आर्थिक राशिफल
आर्थिक राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। पुराने सभी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए आज आप मेहनत से कार्य करेंगे। धन समृद्धि के मामले में सफलता प्राप्त होगी। लोहा, तेल, चमड़े, निर्माण आदि से संबंधित व्यापार करने वाले जातकों को लाभ होगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातक जिन्हें अनुभव की कमी के कारण कामकाज मिलने में दिक्कत हो रही थी, आज उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। व्यवसाय में जिस प्रोडक्ट को बेचना मुश्किल हो रहा था, आज उसको भी बेचने के लिए उपयुक्त समय है। कमीशन से संबंधित प्लेसमेंट एजेंसी का कार्य करने वाले जातकों को लाभ होने की अच्छी संभावना रहने वाली है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक आज जीवन के छिपे हुए रहस्यों को जानने का प्रयास करेंगे। विषय को गंभीरता से समझ कर उसकी गहराई तक जाने का उपयुक्त समय है । रिफाइनरी या खनन के कार्यों से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना बनती है। आज आप बढ़ते हुए खर्चों को रोकने के लिए जरूरी प्रबंधन और प्रयास करेंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातक कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र या व्यापार में पुरानी पार्टनरशिप दोबारा हो सकती है। पुरानी शर्तों के अनुसार नया ऑर्डर पुराने रेट पर मिलने की संभावना है। बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी रहेगा। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अनुकूल है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को कंपटीशन में बने रहने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना इस समय बहुत जरूरी है। नौकर चाकर से किसी प्रकार का विवाद ना हो इस बात का ख्याल रखें, वाद विवाद से बचे। आज लोग पुरानी रंजिश निकालने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। आज आप घटती कमाई को देखते हुए खर्च नियंत्रित करने का भी प्रयास करेंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातक आज पुराने प्रेजेंटेशन को ही नए रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे। कामकाज में आ रही समस्या के समाधान के लिए दोबारा प्रयास करने पर अवश्य लाभ होगा। आज बंद पड़ी हुई कंपनी, कारखाने के दोबारा शुरू होने की संभावना बनती है। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा।
तुला:
तुला राशि के जातक लंबे समय से जिस जमीन को खरीदने का प्लान बना रहे थे, परंतु पैसे की कमी के कारण खरीद नहीं पा रहे थे, आज उस पर पुनर्विचार करेंगे। घर की मरम्मत से जुड़े हुए कामों को भी करने के लिए दिन अनुकूल है। प्रॉपर्टी, निर्माण कार्य और वर्क फ्रॉम होम करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक नया ऑर्डर ना मिल पाने की स्थिति में अपने पुराने नेटवर्क का दोबारा उपयोग करेंगे। साथ ही पुराने संबंध नई व्यावसायिक लीड देने में मददगार रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए मैनेजमेंट बहुत जरूरी रहेगा। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल है।
धनु:
धनु राशि के जातक जो पारिवारिक कार्यों से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ मिलने की अच्छी संभावना बनती है। खर्च अनियंत्रित रहेंगे। धन तो आएगा परंतु उसको संचित कर रख पाना मुश्किल होगा। धन संपत्ति को लेकर पुराने विवाद दोबारा खड़े हो सकते हैं।
मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। पुराने रुके हुए कार्यों को सही व्यवस्था बनाकर पूरा करने का समय है । सफलता प्राप्ति के लिए काम और समय का सही मैनेजमेंट बहुत जरूरी रहेगा। अपनी काबिलियत को साबित करने के कई मौके आज आपको प्राप्त होंगे। आर्थिक लिहाज से भी समय बहुत अनुकूल है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों की आध्यात्मिक उन्नति के लिए समय अनुकूल है। ज्यादा बोलने के बजाय कर दिखाने में विश्वास रखेंगे। व्यवसाय से संबंधित कामकाज दोबारा शुरू होने की संभावना बनती है। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा रहेगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों को लाभ कमाने के नए स्रोत प्राप्त होने की संभावना बनती है। कमाई की राह में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। कमाए हुए धन का मैनेजमेंट करना बहुत जरूरी होगा, वरना गलत निवेश धन की हानि भी करा सकता है।

Rounak Dey
Next Story