- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आर्थिक राशिफल: 26...

x
आर्थिक राशिफल
आर्थिक राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातक आज बहुत ऊर्जावान रहेंगे। जागरूक होकर काम करने की वजह से छोटी-छोटी गलतियों को भी आसानी से पकड़ पाएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ किसी तरह के मतभेद न हों, इस बात का ख्याल जरूर रखें। डॉक्टर, सर्जन और डिफेंस से जुड़े जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना बन रही है।
वृषभ:
वृष राशि के जातक अपनी जरूरतों को लेकर बहुत सतर्क रहेंगे। स्वार्थी होने की वजह से लोगों से विरोध भी झेलना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्या आपको तंग कर सकती है, और उस पर धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। इस वजह से आपका मूड खराब हो सकता है और आपके बाकी काम भी इस वजह से बिगड़ सकते हैं।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ किसी भी तरह के वाद विवाद में पड़ने से बचें। पुरानी गलतियों के बारे में सोचने से बेहतर है कि उन्हें दोबारा करने से बचें। कामकाज को सावधानीपूर्वक करें, वरना दुर्घटना हो सकती है। चोट लगने की आशंका है। कमाई के लिए दिन अच्छा है, प्रॉपर्टी में निवेश में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के ऊपर कामकाज का दबाव बना रहेगा। पारिवारिक रिश्ते गलतबयानी से खराब हो सकते हैं, जिसका असर आप के कामकाज पर भी पड़ सकता है। ज्ञान प्राप्ति की तरफ आपका फोकस बढ़ेगा। आलस्य को त्यागें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अग्रसर रहें। धन लाभ के लिए दिन अनुकूल है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा जल्दबाजी से आपका काम खराब हो सकता है। आर्थिक मामलों में भ्रमित हो सकते हैं और लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। सोचसमझकर ही निवेश की स्कीम में धन लगाएं। वरना कोई धोखा भी दे सकता है। कमाई के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातक आज व्यावसायिक क्षेत्र में उत्साह से भरे हुए रहेंगे। कोई अच्छा निर्णय लेने से आपको लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटके काम भी आज पूरे होने के योग हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। जिससे आपके अनुभव और योग्यता में निखार आएगा। रुपयों और पैसों के मामले में भी दिन बहुत अच्छा है। वित्तीय प्रबंधन शानदार रहेगा।
तुला:
तुला राशि के जातकों में समय पर काम पूरा करने का जोश व दृढ़ निश्चय रहेगा। आप अपनी धुन के पक्के हैं इसलिए जो चाहेंगे उसे पाने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे। वित्तीय मामलों में कठोरता बरतने पर धन प्राप्ति की अच्छी संभावना है। बढ़े हुए खर्च को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस वक्त आपको अपने खर्च पर काबू रखने की जरूरत है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए नई भर्ती भी संभव है। पुराने विवाद आज हल होने की संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय आपके पक्ष में रहेगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं। कोई मेहमान भी शाम के वक्त आकर आपका समय खराब कर सकता है। परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाने की वजह से घर का माहौल खराब हो सकता है।
धनु:
धनु राशि के जातकों को आज वित्त प्रबंधन पर खास तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी काम में उम्मीद से ज्यादा धन खर्च होने का योग बन रहा है। खरीदारी और निवेश में बहुत ज्यादा सावधानी बनाए रखें। कामकाज में पेशेवर रुख अपनाना जरूरी रहेगा। वरना आपको परेशानी हो सकती है। लाभ हानि का सही कैलकुलेशन करके ही निर्णय लें तो ही आप फायदे में रहेंगे।
मकर:
मकर राशि के जातक अपने लक्ष्य को लेकर भ्रमित रहेंगे। प्रयास किसी और चीज के लिए करेंगे, परंतु परिणाम कुछ और मिलने से मति भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। सही जानकारी के अभाव में निर्णय लेने में मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। बेहतर होगा कि इस वक्त आप धैर्य से काम करें और अपना समय निकालें।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों की दूसरों को आदेश देने की प्रवृत्ति कार्यक्षेत्र में काम पूरा करवाने में मदद करेगी, लेकिन इस प्रवृत्ति का अगर कोई गलत मतलब निकाले तो आप परेशानी में भी पड़ सकते हैं। इसलिए दूसरों पर काम के लिए दबाव डालते समय सतर्क रहें, आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना भी है।
मीन:
मीन राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में कुटुंबीजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उनके अनुभव का लाभ लेकर कार्यक्षेत्र से संबंधित कुछ गूढ़ बातों को आप समझ पाएंगे, जो कि आगे जाकर लाभदायक सिद्ध होंगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। प्राप्त धन को संचित करने में कामयाब रहेंगे।

Admin2
Next Story