धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल, 26 जून 2023

Subhi
26 Jun 2023 12:41 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 26 जून 2023
x

सोमवार 26 जून को आर्थिक और करियर राशिफल की बात करें तो चंद्रमा का संचार बुध की राशि कन्या में हो रहा है। ग्रहों और सितारों के प्रभाव से मिथुन राशि वाले आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं और कन्या राशि वालों की आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। जानिए ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय से मेष से मीन तक सभी राशियों के आर्थिक करियर राशिफल में दिन कैसा रहेगा।

मेष आर्थिक राशि: प्रसन्नता का अनुभव करेंगे

मेष राशि वाले आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे और भाग्य का साथ मिलने से सभी अटके हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। सायंकाल के समय आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति उदार रवैया अख्तियार करेंगे। रात्रि में इन लोगों पर धन का खर्चा भी हो सकता है।

वृषभ आर्थिक राशि: आलस्य का त्याग करें

वृषभ राशि वाले सप्ताह के पहले दिन अपनी सेहत का ध्यान रखें और बाहर के खान-पान से बचें। कार्यों में आलस्य का त्याग करें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। अगर कोई व्यक्ति आपके समक्ष धन संबंधित प्रस्ताव पेश करे तो उसके बहकावे में न आएं। सायंकाल का समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन आर्थिक राशि: वित्तीय मामलों में अनदेखी न करें

आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल जमीन जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क आर्थिक राशि: घटनाएं अनुकूल रहेंगी

कर्क राशि वालों के लिए भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। व्यापारिक योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी और भुगतान मिलने के बाद व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ा सकते हैं। उपयुक्त व्यक्ति और उम्दा अवसर आपको मिलते रहेंगे, जिनकी अतीत में आपको तलाश थी। नौकरी पेशा जातकों के लिए घटनाएं अनुकूल रहेंगी।

सिंह आर्थिक राशि: सक्रियता से काम करेंगे

सिंह राशि वालों के लिए निजी संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय अध्यात्म समागम में व्यतीत होगा। रात्रि में आपको कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या आर्थिक राशि: भाग्य आपका साथ देगा

कन्या राशि वाले कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से आज एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

तुला आर्थिक राशि: संबंधों से लाभ होगा

तुला राशि वालों का आज त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा, लेकिन निजी संबंधों के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगी कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें, उन्हें आपस में मिलाएं, अन्यथा आप संशयग्रस्त हो जाएंगे। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।

वृश्चिक आर्थिक राशि: साहस के साथ काम करेंगे

आपकी राशि से चतुर्थ शनि एवं तुला में केतु, का द्विग्रही योग मिश्रित फलकारक है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इनका सामना आप साहस के साथ करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे।

धनु आर्थिक राशि: समाज में महत्व बढ़ेगा

धनु राशि वालों के लिए सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करेंगे। आज समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नजर रखें।

मकर आर्थिक राशि: सच्चाई का सामना करेंगे

आपकी राशि से द्वितीय स्थान कुंभ राशि पर शनि संचार कर रहा है। आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुज़र सकते है। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आएंगी।

कुंभ आर्थिक राशि: अंतर्मन की पुकार को सुनें

राशि स्वामी शनि के अपने भाव में होने से निजी संबंधों पर भावनाएं हावी रहेंगी। अन्तर्मन की पुकार को सुनें। हर मामले में अतिवादी से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्य क्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।

मीन आर्थिक राशि: विवाद से बचें

आज चंद्रमा कन्या राशि पर संचार कर रहे हैं, जो आपकी राशि से सप्तम भाव में हैं। जो उम्मीदें आपने संजोकर रखी हैं, उनको पूरा होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधों के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी तब आपके परिवारिक सदस्यों से वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा।





Next Story