धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 26 जुलाई 2021

Subhi
26 July 2021 12:47 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 26 जुलाई 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

सोमवार 26 जुलाई को मेष राशि के जातकों के व्‍यवसाय में प्रॉडक्‍शन क्षमता में वृद्धि होगी। लेक‍िन इसी के साथ आपको खर्चों को नियंत्रित करने की भी सलाह दी जा रही है। कन्या राशि के हथकरघा उद्योग से जुड़े हुए जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कम समय में ज्यादा कार्यों को पूरा कर पाएंगे। तो आइए ऐस्‍ट्रॉलजर दीपा गुप्‍ता से जान लेते हैं आज का द‍िन आपके ल‍िए कैसा रहेगा…

मेष राशि के जातकों के व्‍यवसाय में प्रॉडक्‍शन क्षमता में वृद्धि होगी। खर्चों को इस समय नियंत्रित करें। गैर जरूरी खर्चों को पूरी तरह से टाल देना ही आपके लिए हितकर रहेगा। मौज-मस्ती की तरफ ध्यान बढ़ेगा। जिससे कामकाज प्रभावित हो सकता है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों को अपने दिमाग को शांत रखने की जरूरत रहेगी। जल्दबाजी में सब कुछ गड़बड़ हो सकता है। व्यापारियों को भी अपने ग्राहकों के साथ बातचीत में संतुलन बनाए रखना चाहिए। कमाई के लिए दिन अच्छा है। परंतु खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों में ऊर्जा की अधिकता रहेगी। दूसरों से उलझने से बचें और अपनी ऊर्जा को सही कामों की तरफ लगाएं। आपके अंतर्मन की आवाज आपको सही दिशा प्रदान करेगी। जोखिम लेकर किए गए कार्यों से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। पारिवारिक कार्यों से जुड़े हुए जातकों को अपने कामों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना बनती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह:

सिंह राशि की जातक सच्चाई के पथ पर चलकर अच्छा लाभ कमा पाएंगे। कामकाज को पूरा करने के लिए सुखों को त्यागना पड़ सकता है। मानसिक अशांति को दूर करने के लिए मेडिटेशन करना अच्छा रहेगा। गुरु की सलाह आपके लिए मददगार रहेगी। विदेशी स्रोत से धन लाभ हो सकता है।

कन्या:

कन्या राशि के हथकरघा उद्योग से जुड़े हुए जातकों के लिए लाभदायक दिन रहेगा। कम समय में ज्यादा कार्यों को पूरा कर पाएंगे। क्रिएटिविटी अच्छे से निखर कर सामने आएगी। आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष करना पड़ सकता है कोई बड़ा खर्चा सामने आएगा आने की संभावना है।

तुला:

तुला राशि के जातकों को व्यापार व साझेदारी से जुड़े हुए कामों में विशेष लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। लंबे समय से चले आ रहे विवाद खत्म होंगे। संचित धन आय को बढ़ाएगा। बातचीत में सावधानी रखें। जोश में आकर गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि की नौकरी पेशा जातकों के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। मर्जी के मुताबिक काम पूरे होते जाएंगे। उच्च अधिकारी भी आपको सहयोग करेंगे। व्यापारी वर्ग व्यर्थ जोखिम लेने से बचें, लाभ की जगह हानि हो सकती है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को धैर्य बनाए रखना चाहिए। जल्दीबाजी से अटपटी परिस्थिति में फंस सकते हैं। खर्च को लेकर सतर्क रहें, लोगों की मदद करने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। कमाई सामान्य रहेगी।

मकर:

मकर राशि के जातकों को कैलकुलेटेड रिस्क लेकर काम करना लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट फायदा दे सकता है। आपकी तीखी जुबान आप को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए अच्छे-बुरे को समझने के बाद ही नकारात्मक टिप्पणी दें।

कुंभ:

कुंभ राशि के व्यापारी वर्ग को लाभ देने वाला दिन रहेगा। लंबे समय से सुस्त पड़े कारोबार में तेजी आएगी। आपकी मेहनत के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। आपके क्लाइंट बेवजह झगड़ों में पड़ने का प्रयास कर सकते हैं। लेक‍िन आप शांति बनाए रखें।

मीन:

मीन राशि के जातकों का व्यवहार अपने सहयोगी कर्मचारियों की तरफ बहुत अच्छा रहेगा। अपना काम आसानी से निकाल पाएंगे। काम निकलवाने के लिए डिप्लोमेटिक व्यवहार लाभ प्रदान करेगा। संतान से जुड़े हुए खर्चे तंग कर सकते हैं।

IFALAAJ KA RASHIFALCAPRICORN DAILY HOROSCOPECAPRICORN HOROS

Subhi

Subhi

    Next Story