धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 26 जनवरी 2022

jantaserishta.com
26 Jan 2022 12:41 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 26 जनवरी 2022
x
आर्थिक राशिफल 2022

मेष:

आपके लिए आज का दिन काफी सतर्कता से चलने वाला हो सकता है। किसी वाद विवाद को पकड़कर आपको अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों से ज्यादा तर्क वितर्क नहीं करना चाहिए। यदि आपको सफल होना है तो इस दौर में जो हालात हैं उनके साथ समझौता करना ही बुद्धिमानी होगा।
वृषभ:
आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा, अचानक ही किसी जटिल काम के बन जाने से भाग्य की रुकावटें दूर होंगी। आज आपको शेयर बाजार से भी लाभ होने की उम्‍मीद है और भाग्‍य आपका साथ देगा।
मिथुन:
आज के दिन भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। आपका काम करने का तरीका नया है। किसी भी जटिल कार्य को आसानी से पूरा कर देने में आपको ज्यादा वक्त नहीं लगता है। आज आपको करियर के मामले में भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।
कर्क:
आज का दिन आपका काफी बिजी रहेगा और किसी भारी काम का बोझ आज आपके ऊपर आ सकता है। इसके लिए आपको अपने काम से छुट्टी लेनी पड़ सकती है। यदि आप किसी उद्योग का संचालन कर रहे हैं तो छोटे कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना न भूलें।
सिंह:
आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है और किसी अच्छे अधिकार क्षेत्र में घुसकर अपना वर्चस्व कायम रखना आपकी पुरानी आदत है। कभी-कभी इसके कारण आप लोगों के बीच में आलोचना का शिकार भी हो सकते हैं। बेहतर होगा कि खुद बोलने से ज्‍यादा दूसरों की सुनें।
कन्या:
आज भाग्‍य आपका साथ देगा। हो सकता है आजकल आपको कोई ज्यादा महत्वपूर्ण और जरूरी काम सौंप दिया गया हो, लेकिन आपको बिना किसी शंका और विचार के अपने कर्तव्य पर अड़े रहना चाहिए। आज भाग्‍य भी आपका समर्थन करेगा।
तुला:
आज का दिन लाभ देने वाला है। आज सुबह से ही कुछ अजीब सा माहौल आपके आगे पीछे बना रहेगा। घर के दैनिक कार्य भी कुछ अटकलों के बाद ही पूरे हो पाएंगे। काफी दिनों से व्यापार व्यवसाय की स्थितियां भी नाजुक चल रही हैं और आपका मन भी काम में कम लगेगा।
वृश्चिक:
कई बार आप न चाहते हुए भी ऐसे दौर में फंस जाते हैं जहां से निकलने पर काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। आज भी कारोबार की कुछ ऐसी ही उलझन आपको परेशान कर रही है। आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
धनु:
आज का दिन आपके लिए खास नहीं है और आपको आज धन के निवेश से बचना चाहिए। धन कमाने के मामले में आपको किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचना चाहिए। आज कोई नया काम न शुरू करें।
मकर:
आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला होगा। आपके भीतर खूब सारी एनर्जी और उत्साह का संचार होगा। छुट्टी के बावजूद पूरा काम निपटा देने की इच्छा करेगी, लेकिन आपके कार्यक्षेत्र में काम उतनी स्पीड से नहीं चल रहा होगा जितना बाकी में चलता है।
कुंभ:
इस वक्‍त काफी थकान भरे काम कर रहे हैं। लंबे समय संघर्ष करने के बाद अब आपको लगेगा कि कहीं बैठकर एकांत में कुछ समय गुजारना चाहिए। यह समय अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का है अगर मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो परिश्रम करने में कठिनाई होगी। आज मन से कोई काम कर पाने में कठिनाई होगी।
मीन:
धन कमाने के लिए कई प्रकार के रास्ते आपको नजर आएंगे। आपके सहयोगी और पार्टनर इस बात पर मतभेद रख सकते हैं कि कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। वास्तव में यह एक पलायनवादी सोच है।
Next Story