धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल, 26 दिसंबर 2021

Nilmani Pal
26 Dec 2021 12:34 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 26 दिसंबर 2021
x

मेष: आज का आर्थिक राशिफल कह रहा है कि कुछ लोगों को फिजूलखर्च से बचना चाहिए तो वहीं कुछ लोग को आंख बंद करके किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। देखें आज का आर्थिक राशिफल…

आज भाग्‍य आपके अनुकूल है और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

वृषभ:

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। निजी सुख में व्यवधान आएगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। किसी को आज धन भूलकर भी उधार न दें।

दुनिया के अलग-अलग देशों में कैसे मनाते हैं क्रिसमस

मिथुन:

आज आर्थिक मामलों में आपके लिए जीवनसाथी की सलाह सही काम आएगी और इस तरह किए गए सभी कार्यों में लाभ भी होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे।

कर्क:

व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई या पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। अधीनस्थ कर्मचारी से धोखा मिल सकता है। मैत्री संबंधों में सुधार आएगा और भाग्‍य साथ देगा।

सिंह:

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

कन्या:

बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल रहेंगे। खानपान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। किसी भी प्रकार के झगड़े और विवाद से बचें।

तुला:

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नेत्र विकार या किसी अन्य व्याधि से ग्रसित हो सकते हैं। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। आज किसी प्रियजन से भेंट संभव है और काम में नई उत्‍सुकता रहेगी।

वृश्चिक:

आपके लिए आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम है। किए गए परिश्रम सार्थक होंगे और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचते रहने की आवश्यकता है।

धनु:

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें तो सब कुछ आपके नियंत्रण में रहेगा। विरोधी परास्त होंगे।

मकर:

बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। नेत्र विकार की संभावना है। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिलेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। आज आप पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं और इस काम में आपका मन लगेगा।

कुंभ:

आज आपकी गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। किस प्रकार का अप्रिय समाचार मिल सकता है। कोई काम आपके मन से न होने से आपका काम में मन नहीं लगेगा।

मीन:

आज रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। भाई और पड़ोसियों से संबंध मधुर होंगे। खानपान में संयम रखें। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें। चोरी या खोने की आशंका है।

– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा

Next Story