धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 23 अक्टूबर 2020

Admin2
23 Oct 2020 1:22 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 23 अक्टूबर 2020
x

आर्थिक राशिफल 

आर्थिक राशिफल : 23 अक्टूबर 2020

मेष:

मेष राशि के जो जातक साझेदारी में व्यवसाय करते हैं। उनके अपने पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के भी उच्च प्रबंधन के साथ रिश्तो में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। बेबाक होकर अपने विचार रख पाएंगे। रूपए-पैसों के मामले में दिन अच्छा है। उम्मीद से ज्यादा कमाई होने के आसार बनते हैं। खर्चा नियंत्रण में रहेगा।

वृषभ:

वृष राशि के जातक आज व्यावसायिक क्षेत्र में उत्साह से भरे हुए रहेंगे। लंबे समय से अटके काम भी आज पूरे होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। जिससे आपके अनुभव और योग्यता में निखार आएगा। रूपयों पैसों के मामले में भी दिन बहुत अच्छा है। वित्तीय प्रबंधन शानदार रहेगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में प्रयास करने के बावजूद मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। यात्रा को टालना आज बेहतर होगा। विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। कामकाज को लेकर भाई बहनों के साथ मतभेद की संभावना बन रही है। वित्तीय मामलों में दिन सामान्य है। खर्च को नियंत्रित करने के प्रयास कारगर रहेंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र में संसाधनों का प्रयोग सही ढंग से करने में असमर्थ रहेंगे, जिससे आपकी कार्यक्षमता भी प्रभावित होगी। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। जरूरत से ज्यादा तनाव लेने की वजह से सेहत से जुड़ी समस्याएं तंग कर सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। बहुत प्रयासों के बाद कुछ लाभ मिलेगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातक आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरी करने के लिए कुछ जोखिम भरे कदम उठ सकते हैं। रचनात्मक प्रवृत्तियां कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक बनेगी। अहंकार को कार्यक्षेत्र में ना आने दे, इसकी वजह से कुछ अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं। आर्थिक मामले में प्रयास करने से सफलता जरूर मिलेगी।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों को सौदेबाजी में कुछ अवांछित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यंगात्मक वाणी दूसरों को चुभ सकती है, इसलिए शब्दों के चयन में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ प्रबंधन के साथ टकराव से बचना आपके हित में रहेगा। रुपयों-पैसों के मामले में दिन आपके पक्ष में है। पारिवारिक सहयोग से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

तुला:

तुला राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। दूसरों को प्रसन्न करने की कोशिश नाकाम रहेगी। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्पित रहे और अपनी क्षमता पर विश्वास करते हुए काम पर फोकस करें सफलता जरूर मिलेगी। वित्तीय लिहाज से समय बहुत अनुकूल नहीं है। कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का माहौल रहेगा। मनोवांछित सफलता न मिलने की वजह से कार्य को बीच में छोड़ देना मुश्किलें बढ़ा सकता है। स्वयं की प्रतिभाओं को जानते समझते हुए प्रयास करते रहे सफलता जरूर मिलेगी। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए किया गया निवेश पर खर्चा समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा।

धनु:

धनु राशि के जातक आज सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। आपके नेटवर्क कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति सुदृढ़ बनाने में सहयोगी बनेंगे वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा और सराहना भी आपको मिलने की संभावना बन रही है। काम से जुड़ी हुई यात्रा की योजना शुभ फलदायक सिद्ध होगी। वित्तीय मामले में दिन अच्छा है। कमाई की अच्छी संभावना बन रही है।

मकर:

मकर राशि के जातक पेशेवर रूप से सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों की जड़ को समझने का प्रयास करेंगे, उसके अनुरूप निराकरण करने में सफल रहेंगे। नया अनुबंध भी होने की संभावना है। अपनी प्रतिभाओं को जानते हुए सही दिशा में प्रयास करने से सफलता मिलेगी‌। रुपए-पैसों के मामले में बेहतरीन दिन है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों का वरिष्ठ प्रबंधन के साथ टकराव हो सकता है। आपके विचारों को गलत ठहराया जा सकता है, धैर्य बनाए रखें। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज लेने से बचना चाहिए। व्यवसाय में भी घाटे की संभावना बन रही है। वित्तीय लेनदेन में बहुत सावधानी बरतना चाहिए।

मीन:

मीन राशि के जातकों का चुनौतीपूर्ण दिन है। आपके दुश्मन आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। आज दूसरों से वाद विवाद में उलझने के बजाय शांति से अपना कार्य करते रहें तभी सफलता आपको मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा दिन है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। रिश्तेदारों से धन प्राप्ति की संभावना भी बनती है।

Next Story