धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 23 नवंबर 2020

Admin2
23 Nov 2020 1:23 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 23 नवंबर 2020
x

आर्थिक राशिफल 

आर्थिक राशिफल: 23 नवंबर 2020

मेष:

मेष राशि के जातक दिन भर किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे। अंत समय तक काम पूरा ना हो पाने की वजह से तनाव बना रहेगा। व्यवसाय में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। पुराना पैसा मांगने पर विवाद हो सकता है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों का दिन के पहले हिस्से में मन भ्रमित रह सकता है। भ्रम को दूर करने के लिए वरिष्ठ लोगों से सलाह मशवरा कर लाभ की परिस्थितियां बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कमाई की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों की पुरानी मेहनत आज रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में नैतिकता पर बल देंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का योग बनता है। इसलिए अपने कीमती सामान के प्रति सतर्क रहें। आर्थिक समस्या से संबंधित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बढ़े हुए खर्चों को नियंत्रित करने के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत होगी।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को कामकाज में बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। परंतु आप अपने साहस के बल पर सभी विपरीत परिस्थितियों को सकारात्मक दिशा में मोड़ने में कामयाब रहेंगे। फिजूल संकल्प मन में चलते रहेंगे। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। अच्छी कमाई के बाद भी खर्चे पूरे करना मुश्किल होगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातक सफलता प्राप्ति के लिए कामकाज में जरूरी संशोधन करेंगे, जिससे यश प्राप्त होगा। करियर से संबंधित किसी समस्या के हल होने से मन में सुकून रहेगा। ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने से लाभ होगा। उधार लेकर धन को निवेश करने से बचना चाहिए। शेयर मार्केट से नुकसान हो सकता है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के कामकाज में चूक हो सकती है। जिसके वजह से बॉस की डांट खानी पड़ सकती है। एकाग्रचित्त होकर काम करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। नई योजना को क्रियान्वित करने में वित्तीय स्रोत की कमी महसूस होगी। आर्थिक लाभ के अच्छे आसार नजर आ रहे हैं। बढ़ा हुआ आत्मविश्वास कार्य क्षेत्र में सफलता सुनिश्चित करेगा।

तुला:

तुला राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। सभी काम सुचारू रूप से होने की वजह से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ मिलजुलकर समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। आप जिन क्षेत्रों में निवेश कर रहे थे, आज उनसे आपको बहुत अच्छा फायदा होने की संभावना है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के दिन के प्रथम प्रहर में खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु दोपहर के बाद उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। व्यवस्थित तरीके से काम करने से समय पर कार्य पूर्ण होंगे। लाभ की दृष्टि से अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। मौज-मस्ती व दूसरों को प्रभावित करने के लिए धन खर्च करेंगे।

धनु:

धनु राशि के जातक अपने निष्पक्ष और संतुलित आचरण के द्वारा घर परिवार और कामकाज में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। व्यावसायिक विकास के लिए प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपके संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन की संभावनाएं भी बनती हैं। प्रभावी लोगों पर धन खर्च का योग बनता है।

मकर:

मकर राशि के जातक कार्यक्षेत्र में कुछ नए प्रयोग करेंगे। कलात्मक प्रेजेंटेशन और आपके प्रयासों की बदौलत कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनाने में कामयाब रहेंगे। डिसिप्लिन में रहकर काम करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है परिवार की व स्वयं की जरूरतों पर धन खर्च करेंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यवसायिक दृष्टिकोण से बहुत ही लाभदायक दिन है। आपका तेज दिमाग आपको सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाने में मदद करेगा। अध्यात्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। अपनी प्रभावी वाणी के द्वारा दूसरों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। वित्तीय दृष्टिकोण से अच्छा दिन है। धर्म-कर्म के कामों पर धन खर्च होगा‌।

मीन:

मीन राशि के जातकों के मित्रों से मेलजोल से नकारात्मकता खत्म होगी और आप बेहतर महसूस करेंगे। सामाजिक संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। उच्च अधिकारी वर्ग आपके काम व विचारों से प्रभावित होंगे। आर्थिक लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। भविष्य से संबंधित योजनाओं में निवेश करेंगे।

Next Story