धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 23 मई 2021

Rounak Dey
23 May 2021 12:38 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 23 मई 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक अपने स्किल्स को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। अपने पराक्रम प्रदर्शन के द्वारा पब्लिक में बेहतर छवि बनाने में सफल रहेंगे। भागदौड़ वाले कार्य तेजी से पूरे करने की कोशिश करेंगे। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन अनुकूल रहने वाला है।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को उत्तेजना में आकर गलत शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए, इससे आपके मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। बिना सोचे-समझे खर्च करने की आदत पर लगाम लगाने का प्रयास करें, यह आपके संचित धन का बड़ा हिस्सा खत्म कर सकता है। कार्यों को अपने अनुकूल कराने के लिए दूसरों पर दबाव बनाना आपको महंगा पड़ सकता है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को अपनी ऊर्जा का प्रयोग लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए करना चाहिए। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों को डील करने के लिए समय फेवरेबल है। अभी आप अपने दुश्मनों से बचे हुए हैं, व्यर्थ बखेड़ा कर उनको अपने विरुद्ध खड़ा करने का प्रयास ना करें। धन संपत्ति के मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातक विदेशी लाभ प्राप्त करेंगे। फिजूल खर्च से बचने का प्रयास करें, लोन लेने की संभावना बन जाती है। हालांकि इस दौर में लोन लेना भी अवॉइड करना आपके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। कमाई कुछ खास नहीं रहेगी।
सिंह:
सिंह राशि के जातक ऐसे सभी काम जो ने उन्हें बहुत मुश्किल लगते थे, उन्हें पूरा करने के लिए अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन करेंगे। कामकाज की राह में आने वाली मुश्किलें दूर होंगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है। पुराना लोन भी आप चुका पाएंगे। धन का निवेश फायदेमंद रहेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए उपयुक्त समय है अपने उच्चाधिकारियों से प्रमोशन संबंधी बातचीत होने की संभावना बनती है। अपनी एनर्जी का सदुपयोग करें और मुश्किल कामों को पूरा करने का प्रयास करें, वरना व्यर्थ के वाद-विवाद में समय बर्बाद हो सकता है। वित्तीय दृष्टि से समय बहुत अनुकूल रहेगा।
तुला:
तुला राशि के जातक जो भी काम आप लेंगे, उसे पूरी शिद्दत के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। अनजान व्यक्ति आपकी मुश्किलों का कारण बन सकता है। फाइनेंस को दोबारा व्यवस्थित करने की जरूरत रहेगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को कोई भी नया काम शुरू करने से इस समय में बचना चाहिए। आलस्य आपका सबसे बड़ा शत्रु है। स्वयं की सुख-सुविधाओं के बारे में सोचना और उन्हें पूरा करने के लिए अनुचित साधनों के प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए। जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में मान-सम्मान ना खो दें।
धनु:
धनु राशि के जातकों की प्रतिस्पर्धा की भावना अपने सहयोगियों से आगे रहने में मददगार रहेगी। सभी को साथ लेकर आगे चलने की कामना आपके मान-सम्मान में वृद्धि करने वाली रहेगी। ऊर्जा का सही प्रयोग करके मुश्किल कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल है।
मकर:
मकर राशि के जातकों के व्यवहार में आक्रामकता रहेगी। दबाव बनाकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। मैनजमेंट क्षमता कामकाज में सफलता दिलाएगी। सहयोगी कर्मचारियों से वैचारिक मतभेद संभव है‌। धन संबंधित मामलों में बजट बनाकर कार्य करें, वरना लोन लेने की नौबत आ सकती है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक अपने रूटीन कार्यों को करने में व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से दिन कुछ खास नहीं है। स्पोर्ट्स से संबंधित कामकाज करने वाले जातकों को लाभ होने की संभावना बनती है। कमाई के मामले में दिन सामान्य रहेगा, खर्च अधिक रहेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों की धन समृद्धि में वृद्धि होगी। छुट्टी का दिन परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। भूमि संबंधित कार्य करने वाले जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक निवेश पर पुनर्विचार संभव है।
Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story