- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आर्थिक राशिफल: 23...

x
आर्थिक राशिफल
आर्थिक राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों को उनकी मोलभाव करने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आपके प्रयासों से किसी नई डील के फाइनल होने की संभावना बन जाती है। इसके लिए उच्च अधिकारियों की सराहना आपको प्राप्त होगी। कामकाज के लिए प्रैक्टिकल अप्रोच बनाए रखें। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के सभी काम दिनचर्या के मुताबिक आसानी से पूरे होते जाएंगे। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। किसी पुराने कर्मचारी की वापसी संभव है। आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। बिना किसी अधिक प्रयास के धन लाभ भी अच्छा होगा। प्रॉपर्टी की खरीद पर धन खर्च करेंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को कोई भी फैसला लेते समय अपने दिल की सुनना चाहिए। जो भी चीज लंबे समय से आप प्लान कर रहे हैं। उसके लिए पूरे दिल से प्रयास करें। आपको लाभ जरूर होगा। क्रिऐटिविटी समाज में मान-सम्मान दिलाएगी। आर्थिक लिहाज से कमाई पूरी तरह आपकी मेहनत पर निर्भर करेगी।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के कामकाज के दौरान सुखद समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस के बड़े फैसले लेते समय आप से विचार-विमर्श करके आपके तर्कों को स्वीकार किया जाएगा। आपकी निवेश स्कीम का फायदा आपके साथ साथ आपके मित्रों को भी मिलेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है।
सिंह:
सिंह राशि के जातक को अपने क्षेत्र के दिग्गज लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। काम को पूरी तरह से इंजॉय करेंगे। आज काफी कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। घर हो या कार्यक्षेत्र हर जगह आज लोग आपकी पर्सनैलिटी से प्रभावित होंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को पेशेवर सफलता के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपसे अगर कोई गलती हो जाए तो दूसरों से उलझने के बजाय माफी मांग लेना ज्यादा बेहतर रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें, जल्दबाजी में किया गया निवेश फालतू धन खर्च करा सकता है।
तुला:
तुला राशि के जातक अपनी खूबियों को अच्छी तरह से उपयोग में लाकर काम को पूरा कर पाएंगे। अपने काम के अलावा कुछ और जिम्मेदारियां लेकर अपने काम को पूरा करेंगे। दूसरों की मदद का रिवार्ड भी आपको तुरंत ही मिल जाएगा। कमाई बढ़ेगी और संचित कोष में वृद्धि होगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। ऑफिस के एरिया में विस्तार संभव है। आर्थिक लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। हॉस्पिटल से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों की कॉम्पिटिशन की प्रवृत्ति उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगी। आपके साथी कर्मचारी पीठ पीछे आपकी बुराइयां कर सकते हैं। लंबी व्यावसायिक यात्रा संभव है। पुराने कर्ज चुकाने के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मकर:
मकर राशि के जातक अपने कामकाज से संबंधित बातों को गोपनीय रखना पसंद करेंगे। शेयर मार्केट या लंबी अवधि के लिए रिस्क लेकर धन का निवेश करना फायदेमंद रहेगा। कपड़े व ब्यूटी प्रॉडक्ट के प्रॉडक्शन से जुड़े हुए जातकों के काम में तरक्की होगी। मेहनत के फल अच्छे मिलने की संभावना बनती है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को महिला वर्ग की सलाह व्यापार में मददगार साबित होगी। व्यापारियों को छोटे-मोटे जोखिम उठाने पड़ सकते हैं। कमाई अच्छी रहेगी। दूसरों को धन उधार देने से बचें। लोगों की भीड़भाड़ से बचने का प्रयास करेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों को सतर्क रहना चाहिए। दुश्मन आप के विरोध की हर संभव कोशिश करेंगे। लंबे समय के लिए निवेशित पैसा छोटे मोटे खर्चे के लिए उपयोग में ना लाएं। दोबारा धन का संचित करना मुश्किल होगा। सेहत का ख्याल जरूर रखें। फिजूल खर्च हो सकता है।
Tagsराशिफलआर्थिक राशिफल 2021आर्थिक राशिफल 23 जुलाईEconomic HoroscopeHoroscopeEconomic Horoscope 2021Economic Horoscope 23 July
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





