धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 23 जनवरी 2022

jantaserishta.com
23 Jan 2022 6:00 AM IST
आर्थिक राशिफल: 23 जनवरी 2022
x
पढ़े पूरी खबर

मेष:

घर के सदस्य या फिर संतान के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। जीवनसाथी या लव पार्टनर भी इस प्रकार के आचरण से आपको व्यथित कर सकते हैं ताकि आप मन ही मन परेशान रहें। आज न चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ता है जो दूसरों के लिए असुविधाजनक होता है।
वृषभ:
अब समय आ गया है जब आपको अपने भण्डार में से कुछ वस्तुओं को बाहर निकालकर उसका तोल मोल करवा लेना चाहिए। यदि आप मकान जायदाद या फिर अच्छे समय में आपके सदैव ही अच्छे काम होते आएं हैं।
मिथुन:
आपने जिस प्रकार की पृष्ठभूमि लोगों के बीच बनाई है, उसके बल पर आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। लोगों की सद्भावनाएं भी जागृत रहेंगी। दोपहर तक आर्थिक संकोच भी खत्म होंगे लेकिन कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। हर बात का दोहरा अर्थ निकलता है, सावधान रहें।
कर्क:
आज सुबह से ही कुछ प्रतिकूल समय आपके लिए चल रहा है। हो सकता है आज ही आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हों। दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर आदि से मिलना बेहतर रहेगा, उसके बाद आप अपने रूटीन काम करें।
सिंह:
इन दिनों आपका सबकुछ ठीक ठीक ही चल रहा है। कारोबार की स्थिति सुधरती जा रही है। किसी बड़े अधिकारी के वरदहस्त होने से नौकरी में भी आपकी स्थिति मजबूत है। विरोधियों और आलोचना करने वालों के दिल में अभी गुब्बार भरा हुआ है।
कन्या:
किसी किसी समय आप जब अच्छे मूड में रहते हैं तो अपने चहेतों का भला करने में पीछे नहीं रहते हैं। इसका लाभ वे चापलूस भी उठा लेते हैं जो वास्तव में पीछे जाकर आपकी बुराई करते हैं। ऐसे ही लोगों में आज आपका समय व्यतीत होगा। जो सही पात्र हो उसका ही कल्याण करें। मित्रों से चर्चा होगी।
तुला:
छात्रों को किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के लिए तैयार रहना होगा। अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई अनुबंध या लिखा पढ़ी करना चाहते हैं तो दिन के समय कही कर डालें। बाकी और कामों के लिए भी दोपहर तक अच्छा गोचर चल रहा है।
वृश्चिक:
कभी-कभी कोई काम आपकी सोच के विपरीत हो जाते हैं। जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते हैं, वहीं धोखा दे जाता है। कुछ ऐसी ही घटना आज भी होगी। बाकी मिश्रित फलदायक दिन है। एकाध काम अच्छा हो जाने से मनसंताप कम होंगे और किसी अच्छे समाचार मिलने से निराशा भी खत्म होगी।
धनु:
कई दिनों से आप किसी छोटे-मोटे काम के बिगड़ जाने से आश्चर्यचकित हैं। हो सकता है आज आपके इस काम में सुधार हो जाए। फिर भी किसी व्यर्थ की डर या आशंक से आपका मन अशांत रह सकता है। दोपहर बाद कुछ भागदौड़ करने से छिटपुट लाभ हो सकते हैं।
मकर:
आज का दिन कुछ जानकारीपूर्ण और आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। अच्छे गणमान्यजनों से मेल मुलाकात होगी और किसी बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नजर आएगा। प्रियजनों की तरफ से अच्छी खबरें मिलेंगी और किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनाते वक्त आपकी सलाह ली जाएगी।
कुंभ:
इस समय अपने कार्यक्षेत्र में आने जाने और सभी कार्यों को समय पर निबटाने का दौर चल रहा है। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिंता भी बढ़ा सकते हैं। यदि आप किसी प्रेम प्रणय के जाल में उलझे हैं तो उसका फैसला भी जल्दी करें।
मीन:
आज आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चलेगा। दिन के पहल हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने लटके रहेंगे। जहां तक हो सके इनमें महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेना। दोपहर बाद फिर समय ठीक नहीं है। बनते काम में रूकावट आ सकती है और उसका मानसिक अवसाद शाम तक बना रहेगा। मित्रों का सहयोग लेना जरूरी होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story