धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 23 जनवरी 2021

Rounak Dey
23 Jan 2021 6:20 AM IST
आर्थिक राशिफल: 23 जनवरी 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल: 23 जनवरी 2021

मेष:

मेष राशि के जातकों का सारा फोकस ज्यादा से ज्यादा धन संपत्ति एकत्रित करने की तरफ रहेगा। मां समान कोई व्यक्ति धन प्राप्ति में सहायक बनेगा। भूमि-भवन अथवा जूलरी से जुड़े हुए जातकों को धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बन जाती हैं। भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। व्यापार में निवेश के लिए धन खर्च होगा।

वृषभ:
वृष राशि के जातकों के विचार में स्थिरता रहेगी। ऑफिस में अपने सहयोगियों की मुश्किलों को समझते हुए उनकी मदद के लिए आगे आएंगे। यात्रा का योग बन जाता है। भावनात्मक संवाद के द्वारा अपनी बात का प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहेंगे। सत्य के मार्ग पर चलकर धन कमाने के सभी प्रयास सफल रहेंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के लिए संघर्षपूर्ण दिन रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। बेहतर निवेश साधनों का उपयोग करके धन समृद्धि बढ़ाने की कोशिश कामयाब रहेगी। आर्थिक लिहाज से कमाई की अपेक्षा खर्चे अधिक रहेंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। अच्छी खबर सुनने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। समाजिक संबंध लाभ प्राप्ति के विशेष अवसर प्रदान करेंगे। दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परंतु वह कामयाब नहीं रहेंगे। स्थिरता से अपना काम करते रहें।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को रोजगार के क्षेत्र में विशेष अवसर प्राप्त होंगे। तकनीकी योग्यता के द्वारा अपना प्रभाव बनाने में कामयाब रहेंगे। विदेशी संपर्क व्यापार-व्यवसाय को बेहतर बनाने में सहायक होंगे। व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा होगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से कामकाज से संबंधित ट्रेनिंग या विशिष्ट जानकारी प्राप्त होने के योग बनते हैं। धन प्राप्ति में भाग्य का पूरा सहयोग आपको मिल रहा है। पुराने कामकाज के तरीकों से हटकर कुछ नया प्रयोग करेंगे। जो सफल रहेगा। धन संबंधित मामलों में दिन बहुत अच्छा है।
तुला:
तुला राशि के जातकों के मन में अनजाना भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से संबंधित नकारात्मक विचार मन में चलते रहेंगे। जबकि वास्तव में ऐसा कुछ बुरा होने वाला नहीं है। नकारात्मकता को छोड़कर कामकाज को गहराई से समझने का प्रयास करें। जल्दी ही लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के मन में लगातार विचारों का प्रवाह बना रहेगा। व्यवसाय के मामले में दिन बहुत अच्छा है। भाग्य पूरी तरह साथ देगा। मन को स्थिर रखें और काम पर फोकस करें। धार्मिक यात्रा का योग बनता है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों को दुश्मन परेशान कर सकते हैं। भावनाओं में बहने से बचना चाहिए। स्वयं पर नियंत्रण से मुश्किल राह को भी आसान बना सकते हैं। नकारात्मक परिस्थितियों को अपने पक्ष में परिवर्तित करने का प्रयास करें। सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधित खर्च भी सामने आ सकते हैं।
मकर:
मकर राशि के जातक अपने नूतन विचारों से व्यापार को चमकाने में कामयाब रहेंगे। संतान की सहायता से विदेशी संबंध मजबूत होंगे। व्यावसायिक गतिविधियों को बल मिलेगा। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कपड़ों तथा जूलरी पर धन खर्च होगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को प्रतिस्पर्धा से लाभ होगा। आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी तारीफ करेंगे। अपने दैनिक रूटीन को लेकर सजग रहेंगे। ऑफिस को सुखदायक बनाने के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की संभावना भी बन जाती है। कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। भाग्य वृद्धि होगी।
मीन:
मीन राशि के जातकों का ध्यान नई योजनाओं को बनाने और उनको बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने की तरफ रहेगा। कामकाज में कलात्मकता रहेगी। करीबी जन आपके काम में सहायक बनेंगे। यात्रा की संभावना भी बनती है। टैक्स से जुड़े हुए कामकाज पूरा करने पर भी आपका ध्यान रहेगा। कमाई के लिहाज से आपके अभी प्रयास सफल रहेंगे।
Next Story