धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 23 अगस्त 2021

Admin2
23 Aug 2021 12:29 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 23 अगस्त 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को बातचीत में सावधानी रखना जरूरी है। सोच को विस्तृत बनाएं छोटी सोच की वजह से भी कामकाज में बाधा आएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी समय है। धन संचित करने में कामयाब रहेंगे।
वृषभ:
वृष राशि के जातक अपनी ऊर्जा को सही तरीके से प्रयोग करेंगे तो कामयाबी मिलने की पूरी संभावना बन रही है। सही प्लानिंग के साथ काम करें। परिवार के सदस्यों के साथ गुस्से से बचें। कमाई के नए साधन जुटाने के लिए प्रयास करेंगे जो कि सार्थक रहेंगे। धन संपत्ति के मामले में दिन अच्छा है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के अंदर जोश व काम करने की तत्परता रहेगी। कामकाज से संबंधित दस्तावेज तैयार होने का योग हैं। काम को सही ढंग से पूरा करने की योजना बनेगी। कामकाज के तनाव में नींद भी गायब होने की संभावना बन जाती है। धन संपत्ति के मामले में लाभदायक समय है।
कर्क:
कर्क राशि के जातक कामकाज को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी रहेंगे सफलता पाने के लिए पूरे जोश से प्रयास करेंगे। अपनी ऊर्जा को सही ढंग से और सही कामों में उपयोग करें। फिजूल वाद-विवाद में ना पड़े। धन संपत्ति के मामले में कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी।
सिंह:
सिंह राशि के जातक अपनी प्रभावपूर्ण बातचीत से अपने कामों को सिद्ध करने में कामयाब रहेंगे। किसी भी समस्या के समाधान आसानी से मिल जाएगा। धन-संपत्ति के मामले में भी अच्छा दिन है लेकिन खर्च पर नियंत्रण बनाए रखें।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। बड़ी बातें करने के बजाय काम से अपनी इंपॉर्टेंस बताने का प्रयास करेंगे। कुछ कर दिखाने का जज्बा मन में रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही लाभदायक समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर बनी रहेगी।
तुला:
तुला राशि के जातक कार्यक्षेत्र में पूरे जोश के साथ काम करेंगे। सफलता सुनिश्चित रहेगी, बौद्धिक क्षमता का विकास होगा और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत ही अच्छा समय है। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत ही भाग्यशाली दिन है। काफी समय से रुके हुए काम पूरे होने का योग बन रहा है। पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होगा। मन मुताबिक काम होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे।
धनु:
धनु राशि के जातक किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय उस की जमीनी हकीकत को अच्छी तरह से समझ लें, लाभदायक समय है। धन संपत्ति प्राप्त होने की अच्छी संभावना बन रही है। भाग्य का भी पूरा फेवर आपको मिल रहा है। निवेश के लिए धन खर्च करेंगे।
मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन अपने अंतर्मन को टटोलने का है। काम से संबंधित सही प्लानिंग करें। लेकिन दूसरों के साथ उसे डिस्कस करने से बचें। भाग्य के भरोसे ना बैठकर अपनी मेहनत पर यकीन करें तो लाभ होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को कंपटीशन में सफलता मिलने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र का माहौल सुखदायी रहेगा। आसानी से काम बनेंगे। संतान के साथ वाद-विवाद की संभावना बन रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के ऊपर धन खर्च होने का योग होता है।
मीन:
मीन राशि के साझा काम करने वाले जातकों के लिए मुश्किल भरा दिन है। सहयोगियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। दूसरों की बात को मान लेने में ही आज भलाई है। किसी बात को लेकर व्यर्थ में उलझने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। एक से ज्यादा स्रोत से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।
Next Story