धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 22 सितंबर 2021

jantaserishta.com
22 Sept 2021 6:11 AM IST
आर्थिक राशिफल: 22 सितंबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के लिए आज शुभ दिन है। जो भी काम करेंगे उसकी मेहनत का फल तुरंत ही मिल जाएगा। खर्चों को लेकर कुछ परेशानियां सामने आएंगी, जिन्हें आप अच्छी तरह संभाल लेंगे। आज आपको पैसे की बचत करने की जरूरत है।

वृषभ:
वृष राशि के जातक जो कि ऑनलाइन काम कर रहे हैं वह आज अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे और उनके काम समय से पूरे होंगे। धन प्राप्ति की संभावना आज थोड़ी कम है। परंतु शीघ्र ही उन्हें अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। परिवार में सुख और समृद्धि स्‍थापित होगी।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को इस समय कठोर मेहनत करनी पड़ रही है और उसके बावजूद भी मन मुताबिक धन की प्राप्ति नहीं हो पा रही है। आज मेडिकल सुविधाओं पर कुछ खर्चे का योग बन रहा है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को आज कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है। तभी वह समय से कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अधिक तरक्की पाने के लिए आज का दिन शुभ है और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। धन के लिए देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है।
सिंह:
सिंह राशि के जातक आज अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां आपको लाभ पहुंचाएंगी। धन की दृष्टि से एक सामान्य दिन है और भाग्‍य भी साथ देगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातक अपनी तर्कशक्ति से अपने विरोधियों को परास्त करेंगे जो कि उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। धन प्राप्ति के लिए महालक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा
तुला:
तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता थकान देने वाली होगी। आज अच्छा मुनाफे का योग है और भाग्‍य का पूरा साथ भी मिल रहा है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए यह मान सम्मान तथा धन लाभ का योग भी बना रहा है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम बहुत ही जरूरी है और अपने आपको व्यस्त रखें। धन प्राप्ति के लिए मुश्किल समय है और इस वक्‍त आपके हाथ से फालतू पैसा खर्च होगा।
धनु:
धनु राशि के जातक आज अपने अंदर बहुत सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है और भाग्‍य में वृद्धि मिलेगी।
मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास काफी बढ़ा रहेगा। धन प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में कहीं से शुभ अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक आज मानसिक शांति महसूस करेंगे। आत्मविश्वास, रिस्क लेने की ताकत आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। धन प्राप्ति के लिए एक अच्छा दिन है और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।
मीन:
सर्विस क्षेत्र से जुड़े मीन राशि के जातकों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे और भाग्‍य भी आपका पूरा साथ देगा। आज महालक्ष्मी की विशेष अनुकंपा आप पर बनी हुई है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story