धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 22 अक्टूबर 2020

Admin2
22 Oct 2020 1:09 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 22 अक्टूबर 2020
x

आर्थिक राशिफल 

राशिफल : आज का आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के स्वभाव में चंचलता रहेगी। काम की बारीकियों को समझते हुए उसे बेहतर ढंग से अंजाम देने का प्रयास करेंगे। नए विचारों को मूर्त रूप देने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। ऑफिस के बजाय बाहर रहकर काम करने में ज्यादा मन रमेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। धन की आवक सुचारू रूप से बनी रहेगी।

वृषभ:

वृष राशि के जातक आज ऑफिस का माहौल सुखदायक तथा सुरक्षित बनाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा उच्चाधिकारियों की प्रशंसा पाने में कामयाब रहेंगे। मान सम्मान तथा पद प्राप्ति दिलाने वाला दिन है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा है। विदेश से आय की संभावना बन रही है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों का कामकाज से संबंधित छोटी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। कला साहित्य से जुड़े हुए लोगों के लिए शानदार दिन है। आज आप संचार सुविधाओं का लाभ लेते हुए अपनी बात के द्वारा दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। वित्तीय मामलों के दिन सामान्य हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कर्क:

कर्क राशि के जातक पारिवारिक संस्कारों का उपयोग करते हुए पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। मित्रों के सहयोग से सभी काम आगे बढ़ेंगे। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा है। कामकाज के अलावा पुराना निवेश भी लाभ देने वाला होगा। खर्च नियंत्रित रहेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को क्षणिक आवेश में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचना चाहिए। तार्किक क्षमता का उपयोग करें तभी कोई निर्णय लें। कामकाज के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने में कामयाब रहेंगे। वित्तीय मामलों में अच्छा दिन है। धन प्राप्ति के आपके प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों को बहुत ज्यादा बोलने से बचना चाहिए। चतुराई से शब्दों का उपयोग करने से ही कोई डील फाइनल होने की संभावना बन रही है। भविष्य की यात्रा का प्लान भी आज बन सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। परंतु खर्चों की अधिकता आपके संचित धन में सेंध लगा सकती हैं।

तुला:

तुला राशि के जातकों का सारा ध्यान सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने की तरफ रहेगा। रोज के सभी काम आसानी से पूरे होंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। मनवांछित इच्छाएं पूरे होने का योग बन रहा है। आर्थिक लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। सरकारी कामकाज पर धन खर्च होने का योग बन रहा है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के कामकाज में कलात्मकता रहेगी। छोटी-छोटी बारीकियों को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। भविष्य के लिए सरकारी योजनाओं में पैसा लगाएंगे।

धनु:

धनु राशि के जातकों के लिए सुकून भरा दिन है आपकी मेहनत के साथ-साथ किस्मत भी आज आपके साथ है। कमाई के नए साधन उपलब्ध होने की संभावना बन रही है। नया सरकारी काम आज आपको मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर बनी हुई है। खर्च नियंत्रित रहेंगे।

मकर:

मकर राशि के जातकों के स्वभाव में चंचलता रहेगी व्यर्थ कार्य में समय लगाने की बजाय अपने काम पर फोकस करेंगे तो अच्छा रहेगा। काम में विघ्न बाधाएं लगी रहेंगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। बहुत मेहनत के बाद ही कुछ रिजल्ट मिलने की संभावना है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों की साझेदारी संबंधित कार्य प्रगति प्राप्त करेंगे। भाग्य का भी सहयोग आज आपको पूरा मिल रहा है। जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता की संभावनाएं बहुत अच्छी हैं। वित्तीय मामलों में समय लाभकारी है। खर्च भी नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।

मीन:

मीन राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र को व्यवस्थित करने पर सारा ध्यान लगाएंगे। आपके बेहतरीन प्रेजेंटेशन स्किल की बदौलत तरक्की के नए रास्ते आपके लिए खुलेंगे। उच्च अधिकारियों से मान सम्मान मिलने की संभावना भी है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।

Next Story