धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 22 जुलाई 2021

Subhi
22 July 2021 12:45 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 22 जुलाई 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

आज धन संबंधी मामलों में वृष राशि वालों को अपने खर्च पर थोड़ा काबू करने की जरूरत है। वरना ऐसा भी हो सकता है कि आप जरूरी चीजों के लिए पैसे ही न बचा पाएं। धन के मामले में आपके लिए कैसा होगा आज का दिन जानिए ऐस्‍ट्रॉलजर दीपा गुप्‍ता से…

मेष राशि के जातक कामकाज में आ रही मुश्किलों की वजह से काम में परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं। छोटी-मोटी मुश्किलों से घबराने के बजाय उनका सामना करें, परिवर्तन के लिए समय अनुकूल नहीं है‌। व्यापारियों के नए सौदे लाभदायक रहेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के व्यापारियों को बेवजह तनाव रहेगा। ग्राहकों के साथ बहस करने से बचें। किसी के उकसाने में न आएं। दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। खर्च पर अंकुश लगाएं, वरना जरूरी चीजों के लिए आपको लोन लेना पड़ सकता है। जो भविष्य में मुश्किलों को बढ़ाएगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक बहुत समय से लोगों की बातों को बर्दाश्त करते आ रहे थे। आज उनके सब्र का बांध टूट सकता है। वह लोगों को सबक सिखाने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चों पर दिन बेहतरीन रहेगा। उधारी दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को नया काम मिलने की वजह से पुराने काम को बदलना पड़ सकता है। कामकाज के तौर-तरीकों में बदलाव लाएंगे। अहंकार व बड़बोलेपन से बचने का प्रयास करें, समय सदा एक सा नहीं रहता। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। अच्छी कमाई होने से पुराना लोन चुका पाएंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को अपने कामों को पूरा करने के लिए यात्रा करना जरूरी रहेगा। अपने काम के प्रमोशन के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट का प्रयोग करेंगे। व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा। संचित कोष में वृद्धि होगी।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों को अपने काम से काम रखना चाहिए। दूसरों की कामों में टांग अड़ाना आपके लिए मुश्किल का कारण बन सकता है। शारीरिक कष्ट आप के कामकाज में बाधा डाल सकते हैं। फालतू धन खर्च होगा, हालांकि व्यापार भी मनोवांछित लाभ देने वाला रहेगा।

तुला:

तुला राशि के जातकों को बहुत संभलकर चलने का दिन है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। व्यापारियों को मोटा मुनाफा कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बनेगी। निवेश शुभ फल देने वाला रहेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को रचनात्मक कार्यों से लाभ मिलेगा। साझेदारी से संबंधित कार्य शुरू करने के लिए दिन ठीक नहीं है। आपके पार्टनर को आप से ज्यादा लाभ होगा। पैसों के लेन-देन में सतर्कता रखें, घपला हो सकता है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी, तभी मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों के द्वारा धन कमाने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए फैसले लेने के लिए वक्त उपयुक्त है। लोगों की भलाई के लिए धन खर्च करेंगे।

मकर:

मकर राशि के जातकों को कमीशन के कार्यों से लाभ होगा। नए प्रॉडक्ट का सृजन तथा उसके उत्पादन से संबंधित काम व्यापार को एक विशिष्ट पहचान देने में सहायक बनेंगे। जोखिमपूर्ण कार्यों में धन का निवेश फलदायक रहेगा। वित्तीय लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को व्यवसायिक परिस्थितियों को सुधारने के लिए कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत होगी। विरक्ति का भाव रहने से दूसरे आपके काम का लाभ उठा सकते हैं। अपनी मेहनत का फायदा लें। कमाई के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए कामों में सफलता मिलेगी।

मीन:

मीन राशि के जातक धर्म-कर्म के कामों की तरफ उन्मुख रहेंगे। पितृतुल्य व्यक्ति की सलाह आपकी काम में आ रही मुश्किलों को दूर करने में सहायक बनेगी। तरक्की प्राप्त करने के लिए अपने अचीवमेंट्स की चर्चा जरूर करें। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाकर कुछ लाभ मिल सकता है।



Subhi

Subhi

    Next Story