धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 22 दिसंबर 2020

HARRY
22 Dec 2020 12:50 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 22 दिसंबर 2020
x
आर्थिक राशिफल 
आर्थिक राशिफल: 22 दिसंबर 2020

मेष:

मेष राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक दृष्टिकोण से बहुत ही सकारात्मक दिन है। अनुभवी लोगों का साथ व्यापार-व्यवसाय में तरक्की दिलाने वाला होगा। टीचिंग कंसल्टेंसी प्रकाशन से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा। लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है‌। धन संपत्ति के मामले में भी दिन अनुकूल रहेगा।

वृषभ:
वृष राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन है। व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। सत्य के पथ पर चलते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेंगे। धन संपत्ति के मामले में दिन शुभ है, परंतु दिखावे से बचें। अन्यथा व्यर्थ धन खर्च होने की आशंका है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के कामकाज के लिए मुश्किल दिन है। क्रोध से काम और बिगड़ते जाएंगे और नुकसान होने की आशंका है। संयम बनाए रखें, जल्दबाजी से कुछ भी नहीं होगा। धन प्राप्ति में भी बाधाएं बनी रहेंगी। टैक्स से जुड़ी किसी समस्या का सामना आज आपको करना पड़ सकता है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों की पार्टनरशिप के लिए बहुत ही अच्छा समय है। व्यवसाय में लाभ होने की अच्छी संभावनाएं बन रही है। ग्राहकों से ज्यादा से ज्यादा मुनाफा वसूली कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को भी काम करने के लिए भरपूर साधन उपलब्ध रहेंगे। जिनकी सहायता से सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।
सिंह:
कर्क राशि के जातकों की पार्टनरशिप के लिए बहुत ही अच्छा समय है। व्यवसाय में लाभ होने की अच्छी संभावनाएं बन रही है। ग्राहकों से ज्यादा से ज्यादा मुनाफा वसूली कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को भी काम करने के लिए भरपूर साधन उपलब्ध रहेंगे। जिनकी सहायता से सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन की चाह रखने वाले लोगों के लिए उपयुक्त समय है। कार्यक्षेत्र में किसी नए कार्य की ट्रेनिंग से भी गुजरना पड़ सकता है। कमाई तो होगी, परंतु खर्चों की वजह से बचत नहीं हो पाएगी।
तुला:
तुला राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र में आ रही सभी मुश्किलों को उचित मैनेजमेंट के द्वारा दूर करने में कामयाब रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद भी आज सामने आ सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें और कुटिल वाणी से बचें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के निकटतम परिजनों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे, जो कि कार्य क्षेत्र में मददगार साबित होंगे। आज आप अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। मार्केटिंग तथा लेखन क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को भी विशेष लाभ होने की संभावना है। कमाई के लिहाज से दिन उपयुक्त है, परंतु खर्चे बहुत अधिक लगे रहेंगे।
धनु:
धनु राशि के जातकों को परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जोखिम पूर्ण कार्य से धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बन जाती है। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करे, वरना यह आप की दुश्वारियां बढ़ा सकती है। कमाई के लिहाज से दिन लाभकारी है। लंबे समय के लिए शेयर मार्केट में निवेश फायदेमंद रहेगा।
मकर:
मकर राशि के जातकों का व्यवहार बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल रहेगा। व्यापार से संबंधित फैसले निर्लिप्त भाव से लाभ हानि का विश्लेषण कर लेंगे और लाभदायक परिस्थितियां निर्मित करने में कामयाब रहेंगे। धन संपत्ति के मामले में भी कुछ कठोर कदम भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लेने पड़ सकते हैं।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान आज निकल आएगा। दूसरों पर किसी भी तरह का आरोप लगाने से बेहतर है, आत्म मंथन करें और कमियों को दूर करने का प्रयास करें। धन संपत्ति के मामले में दिन लाभप्रद रहेगा। खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों के मन में उथल-पुथल रहेगी। नकारात्मक विचारों को त्याग कर सही दिशा में प्रयास करने से लाभ की अच्छी संभावनाएं बन जाती है। लोगों से मेलजोल से मन प्रसन्न रहेगा। कमाई के लिहाज से बेहतरीन दिन है। दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। धर्म के कामों पर धन खर्च होने का योग है।
Next Story