धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 21 नवंबर 2021

jantaserishta.com
21 Nov 2021 6:02 AM IST
आर्थिक राशिफल: 21 नवंबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

आज का दिन आपके लिए काफी व्‍यस्‍तता वाला रहेगा। आज आपको धन कमाने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज काम को लेकर तनाव भी रहेगा। मन को शांत रखें। धन लाभ भी हो सकता है।

वृषभ:

आज का दिन शुभ है। शादी के मौसम में खर्च करने के लिए तैयार रहें। एक नई ताकत आपके अंदर आ सकती है। हालात को देखकर काम करें। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन:

कोई प्रियजन या नजदीकी दोस्त आज आपको बहसबाजी या विवाद में उलझा सकता है। मिजाज को संतुलित नहीं रखेंगे तो बहसबाजी या आरोप प्रत्यारोप बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन सामान्‍य है।

कर्क:

आज ऑफिस में काम का माहौल उतना अच्‍छा नहीं रहेगा। आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। किसी काम से आपको शहर के बाहर भी जाना पड़ सकता है। भाग्‍य आपका साथ देगा।

सिंह:

आपके फुर्सत और आराम के क्षणों को कोई प्रियजन खराब कर सकता है। संभव है कि आज ऑफिस में आपका किसी से विवाद हो। बेहतर होगा कि खुद को बहस से दूर रखें। मांग को पूरा करने के लिए आपको अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ सकती है।

कन्या:

यदि आप दोस्तों को कुछ लेन-देन के फेर में डाल देंगे तो फिर आगे चलकर उससे पीछा छुड़ाना भारी पड़ेगा। हालात को देखकर काम करें तो फायदे में रहेंगे।

तुला:

अपने खिलाफ कोई बात किसी से सुनते हैं तो उस पर अधिक गौर न करें। उस व्यक्ति का भी विश्वास न करें जो आपको एक नई मुसीबत में डालने की कोशिश कर रहा है। पैसों के मामले में खुद को छोड़कर किसी पर यकीन न करें।

वृश्चिक:

कूटनीति और चाटुकारिता के परिणाम कभी कभी बहुत गंभीर भी हो जाते हैं। यदि आप किसी अच्छे खानपान की तलाश कर रहे हैं तो नजदीकी क्लब या रेस्तरा में जाना बेहतर होगा। आज हो सके तो आपको खुद को फालतू खर्च से दूर रखना चाहिए।

धनु:

घर परिवार और जीवनशैली को अच्छे स्तर पर लाने के लिए आप सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। किसी पुराने मसले पर फिर से विचार करके घर की साज सज्जा और डेकोरेशन को दुरुस्त करने की जरूरत है।

मकर:

अपने द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य को नियमित रूप से अमल करने में दूसरों की मदद ले सकते हैं। इससे आपको टेंशन नहीं होगी। आज कहीं से पैसों के आने की खबर आपको लग सकती है।

कुंभ:

पूरा समय आपको अपनी दैहिक यानी शारीरिक इच्छा को पूर्ति करने में व्यतीत होगा। विपरीत लिंग का कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपसे प्रेम या प्यार का निवेदन कर सकता है। आज भाग्‍य आपका साथ देगा।

मीन:

आज वक्त पर कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर लेना आपके लिए हमेशा ही जरूरी होता है। अवकाश के दिन भी कुछ न कुछ ऐसे काम को अंजाम दे देते हैं जो राहत और फुर्सत के क्षण दे देता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story