धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 20 सितंबर 2021

jantaserishta.com
20 Sept 2021 6:13 AM IST
आर्थिक राशिफल: 20 सितंबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष : मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहने वाला है। अपनी ऊर्जा और कार्ययोजना से आप सफलता हासिल कर पाएंगे। मार्केटिंग, सेल्स, हेल्थ सेक्टर, निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोग आज अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। बड़े भाई समान व्यक्ति और अपनी सीनियर से आपको पूरा सहयोग मिलेगा, तालमेल बनाकर रखें। धन लाभ की अच्छी संभावना है, खर्चों को नियंत्रित रख पाएंगे।
वृषभ:
आज का दिन वृष राशि के लिए रचनात्मक रहेगा। नई सोच और कार्ययोजना से आपके काम को गति मिलेगी। कुछ लोगों को कामकाज के समय छोटी मोटी मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन समझदारी से इसे डील कर लेंगे। कार्यक्षेत्र पर ज्यादा इमोशनल होना नुकसानदायक हो सकता है, व्यावहारिक बनें। धन लाभ के मामले में दिन सामान्य है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और व्यस्त भी खूब रहेंगे। कई अटके और अधूरे काम को आज पूरा कर सकते हैं। सामाजिक रिश्ते बनाने के मौके भी आपको मिलेंगे, लेकिन व्यस्तता के कारण उन पर फोकस नहीं कर पाएंगे। रुपए पैसों के मामले में बहुत अच्छा दिन है, सुख साधनों पर खर्च कर सकते हैं। पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातक आज कुछ उलझन वाली स्थिति का सामना कर सकते हैं। दोपहर तक आपकी व्यस्तता कुछ अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। फाइनेंशियल कंसलटेंट का काम करने वालों के लिए आज दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आज अपनी योजना को आगे रोककर रखें।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में परिवार का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चला आ रहा तनाव आज खत्म हो सकता है। कामकाज के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी, आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा रहने वाला है। मेहनत के अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। अधिकारियों से आपको सहयोग मिलेगा। प्रबंधन से जुड़े लोग बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातक आज भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचें, कामकाज के लिए आपका जुनून तरक्की के नए रास्ते बनाएगा, प्रिंटिंग तथा प्रकाशन से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है, आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है परंतु खर्चों को भी नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।
तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कारोबार और आर्थिक मामलों में शुभ रहेगा। पार्टनरशिप से संबंधित मामले आगे बढ़ सकते हैं। समय से काम को पूरा करने के लिए आप प्रय़ासरत रहेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने की दिशा में किए हुए कार्य सफल होंगे। गैर जरूरी खर्चों पर आप नियंत्रण रख पाएंगे।
वृश्चिक:
आज सितारों की स्थिति बताती है कि आज आप अपनी ऊर्जा से कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। किसी बात पर आपको क्रोध अधिक आएगा लेकिन क्रोध पर काबू रखते हुए आपको काम निकालने पर ध्यान देना चाहिए। आपके प्रभाव को देखते हुए लोग आपको आज कुछ दबंग टाइप भी समझ सकते हैं। आय के साथ ही खर्च भी आज बना रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जो लोग इंश्योरेंस या मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन सुखद रहेगा। काफी समय से अटकी डील आज फाइनल हो सकती है। सलाह है कि काम के मामले में आज भावुकता को हावी न होने दें। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल होगा। व्यवसाय में आमदनी बढ़ेगी, खर्च अधिक रहेगा।
मकर:
विचारों के बादलों से निकलकर खुले आसमान और भविष्य की ओर देखिए। नई योजनाओं और ऊर्जा से आप स्थिति को अनुकूल बनाकर सफलता पा सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने में संकोच न करें, फायदा होगा। पिता और गुरुओं का आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू करें।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज कुछ नरम रह सकता है। कामकाज का दबाव अधिक रहने से ज्यादा भागदौड़ रह सकती है। जरूरी काम की लिस्ट बनाकर काम पर फोकस करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आज का कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। कम मेहनत में अधिक लाभ पाने की संभावना बनती है, खर्च को सीमित रखने का प्रयास करना चाहिए।
मीन:
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के प्रति आप अधिक सक्रिय और सजग नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। घर में जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा जिसका असर आपके काम में भी दिखेगा। बजट को नियंत्रित रख पाने में आप सफल हो सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story