धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 20 जून 2021

jantaserishta.com
20 Jun 2021 12:46 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 20 जून 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक जिनका कार्य भूमि भवन के निर्माण, रेस्टोरेंट, सुरक्षा उपकरणों, लोहे के समान, पेट्रोल, तेल अथवा खदानों से जुड़े हुए कार्य करते हैं, उन सब के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। प्रबंधन क्षमताओं का भरपूर उपयोग करते हुए कठिनाइयों के बाद भी सफलता प्राप्त करेंगे। ऑफिस की सुरक्षा से संबंधित जरूरी कदम उठाएंगे। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को अपने प्रोडक्ट्स को बहुत ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर बताने से बचना चाहिए। अनुकूल रिजल्ट ना आने पर आपकी बदनामी की आशंका भी बन रही है। यात्रा के योग बन रहे है। धंधा अच्छा चलेगा, जिससे मुनाफा होगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक बॉस के साथ बात करते समय सभी तथ्यों को सामने रखकर बात करें। दूसरों के बहकावे में आकर फिजूल विवाद करने से बचना चाहिए। खर्चे बहुत अधिक होने की वजह से संचित धन का उपयोग भी करना पड़ सकता है। सेहत से संबंधित चुनौतियां धन खर्च करा सकती हैं।
कर्क:
कर्क राशि के जातक किसी नए व्यावसायिक अनुबंध में बंध सकते हैं। पार्टनरशिप से जुड़े हुए कामों में पार्टनर का अधिक धन खर्च होने की आशंका बन रही है। ऑफिस में जश्न का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। कमाई अच्छी होने की संभावना है।
सिंह:
सिंह राशि के जातक कानूनी दांवपेच में फंस सकते हैं। नियमानुसार अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। लंबी यात्रा लाभदायक रहेगी। खर्च के मामले में सतर्क रहें। फिजूल चीजों पर धन खर्च हो सकता है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के मन में दुविधा रहेगी, इससे बाहर निकलने के लिए अपने अंतर्मन की आवाज को ध्यान से सुनें। वहां से आपको सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अचानक धन प्राप्ति की संभावना बन रही है, रिश्तेदारों से धन लाभ होगा।
तुला:
तुला राशि के जातक उच्च अधिकारियों व अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से व्यर्थ वाद विवाद की आशंका है, परंतु आप दोनों के बीच में सुलह कराने में मददगार साबित होंगे। कमाई के लिए समय अनुकूल है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को सरकारी नियम कायदे तोड़ने की पेनल्टी चुकानी पड़ सकती है। वरिष्ठ लोगों की सलाह को इग्नोर ना करें। मानसिक शांति के लिए एकांत में बैठना पसंद करेंगे। नए आइडियाज निवेश की योजनाओं में मददगार रहेंगे।
धनु:
धनु राशि के जातक फंसी हुई प्रॉपर्टी से संबंधित सौदों पर कार्य करना शुरू करेंगे। अपने कार्यों को तीव्रता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। फाइनेंस एनालिसिस के लिए समय अच्छा है। प्रयास करने से ही धन संबंधी मुश्किलों से बाहर निकलना संभव है।
मकर:
मकर राशि के जातक जिनका व्यापार खाद्य पदार्थों से संबंधित है, उन्हें विशिष्ट लाभ होने की संभावना बनती है। पारिवारिक सहयोग से काम अच्छे होंगे। लंबे समय के लिए धन के निवेश से संबंधित योजनाएं सफल रहेंगी। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च हो सकता है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों का मन अध्ययन मनन में खूब लगेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। दूसरों की गलतियों को माफ करना आपको बड़प्पन वा मन का सुकून देगा। व्यवसायिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। अच्छा धन लाभ होने की संभावना है।
मीन:
मीन राशि के जातकों को नकारात्मकता से बचने की सलाह दी जाती है। फिजूल डर बना रह सकता है। काम के लिए दिन सामान्य रहेगा। मेडिटेशन करना लाभदायक रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कमाई कुछ खास नहीं होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story