धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 20 जनवरी 2021

HARRY
20 Jan 2021 12:44 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 20 जनवरी 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल: 20 जनवरी 2021

मेष:

मेष राशि के जातक आज कुछ विचित्र स्थिति की अनुभूति कर सकते हैं। कुछ उलटे-सीधे काम भी कर सकते हैं। सलाह है कि लालच के फेर में ना पड़ें। कम समय में ज्यादा कमाने के चक्कर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। एकाग्रता की कमी काम में गलतियों की वजह बन सकती है। धन के लेन-देन में भी सावधानी और सतर्कता बरतें। मेडिटेशन करना लाभदायक रहेगा।

वृषभ:
वृषभ राशि के व्यापारियों को अपने साझेदारों से सतर्क रहना चाहिए लापरवाही से हानि की आशंका बन रही है। विदेशों से संबंधित काम करने वाले जातकों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। नकारात्मक प्रतिक्रिया संबंध खराब कर सकती है। कमाई अच्छी होगी, लेकिन खर्च मुश्किल बढ़ाएंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को आवेश में आने से बचना चाहिए। व्यापार व्यवसाय अटका हुआ पैसा प्राप्त करने के लिहाज से दिन अच्छा है। दबाव बनाकर काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग व प्रेरणा नए कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। दुश्मन आपके प्रभाव के आगे कुछ भी बोलने से बचेंगे। धन संबंधित मामलों में मां लक्ष्मी की कृपा आज आप पर बनी हुई है।
कर्क:
कर्क राशि के जातक उत्साह पूर्वक अपने सभी कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। तेजी से अपने काम निपटाने के लिए समय अनुकूल है। नई योजनाओं को क्रियान्वित करने में कामयाब रहेंगे। ज्ञान प्राप्ति की तरफ अग्रसर रहेंगे। धन संबंधित मामलों में भी समय अनुकूल है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के मन में व्यग्रता बनी रहेगी। उच्च अधिकारियों के साथ वाद विवाद से तनाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। नकारात्मक गतिविधियों से अपने आप को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है। खर्चे बहुत रहेंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातको का संघर्ष पूर्ण दिन रहेगा। बहुत मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। मन में भय बना रहेगा। व्यापारिक नेटवर्किंग बढ़ाने के प्रयास बहुत ज्यादा सफल नहीं रहेंगे। धन संबंधित मामलों में पैसा अटक सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च होगा।
तुला:
तुला राशि के जातकों को शब्दों के चयन में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। नकारात्मक प्रतिक्रिया आपका दिन खराब कर सकती है। व्यवसाय के विस्तार के लिए प्रयासरत रहेंगे। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को भावुकता से बचना चाहिए। नौकरी पेशा जातकों को जोखिम उठाकर काम करना मददगार सिद्ध होगा। गणितीय हिसाब-किताब के बाद ही निर्णय लेंगे। विचारों का प्रभाव अनवरत चलता रहेगा। धन संबंधित मामलों में समय सामान्य है।
धनु:
धनु राशि के जातक सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने से बचेंगे। एकांत में बैठना मन को सुकून देने वाला रहेगा। संतान पक्ष से संबंधित खर्चों की संभावनाएं बनती है। अनावश्यक खर्च से आपको बचना चाहिए। अनजान लोगों से पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
मकर:
मकर राशि के जातक किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए गंभीरता से विचार करेंगे। बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी। व्यावसायिक दृष्टिकोण से सक्रियता बढ़ेगी। छोटी यात्रा की संभावना भी बन रही है। अपेक्षा से कम धन प्राप्ति होगी।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़कर आयात-निर्यात से संबंधित कार्य में अपनी साझेदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। फाइनेंशियल मामलों में नकारात्मक विचार आपकी मुश्किल बढ़ाएंगे। वैचारिक स्थिरता का अभाव रहेगा। ब्याज के रूप में धन प्राप्ति की संभावनाएं अच्छी बनी हुई हैं।
मीन:
मीन राशि के जातक उत्साह पूर्वक सभी कामों को पूरा करेंगे। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। वाणी में विनम्रता होने से सभी काम आसानी से पूरे भी होंगे और व्यवसायियों को धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
Next Story