- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आर्थिक राशिफल: 20...

x
आर्थिक राशिफल
आर्थिक राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातक कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुत भागदौड़ करेंगे। अंत में कार्य पूरा हो जाने से मन में सुकून रहेगा। पारिवारिक परेशानियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। लाभ के लिए अच्छा दिन है। आपके प्रयास सफल रहेंगे।
वृषभ:
वृष राशि के जातक ईमानदारी से अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में चालाकी से अपने कार्यों को पूरा करने की जरूरत रहेगी, वरना हानि हो सकती है। पार्टनरशिप से संबंधित कार्य करने वाले जातकों को कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। मेहनत करते रहें अन्यथा उम्मीद से कम धन प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के कामकाज में विरोधी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। विरोधियों के शमन के लिए अपनी ताकत का प्रयोग करना पड़ सकता है। तेल, पेट्रोल व सुरक्षा से संबंधित कार्य करने वाले जातकों के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। कमाई अच्छी होगी। भाई बहनों का सपॉर्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। नए काम शुरू करने या उसके विस्तार से संबंधित योजनाओं पर गहराई से अध्ययन मनन करेंगे। आज बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यावसायिक गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। मानसिक दृढ़ता काम निकलवाने में मददगार साबित होगी।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के प्रतिस्पर्धा में विजयी रहने की संभावना बन रही है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को लाभ होगा। एकांतवास मन को सुकून देने वाला होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु फिर भी आप केवल जरूरतों पर ही खर्च करना चाहेंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को प्रसन्नता देने वाला दिन है मौज मस्ती की तरफ आपका आकर्षण बढ़ेगा। योजना के अनुसार कार्य करने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कमाई के दिन सर्वश्रेष्ठ है। इच्छा के अनुसार धन प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला:
तुला राशि के लोगों को व्यवसायिक दृष्टि से सफलता देने वाला दिन है। भाग्य पूरी तरह आपके साथ है, अचानक लाभ प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत के उत्तम परिणाम आपको मिलेंगे। आराम करने का वक्त नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग फलदायक रहेगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को पराक्रम प्रदर्शन के द्वारा ही अपनी श्रेष्ठता साबित करने का मौका मिलेगा। विरोधी मजबूत रहेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी नहीं मिलेगा। किसी तरह के वाद विवाद में उलझने से बचें। धन संबंधित मामलों में खर्चों की अधिकता रहेगी।
धनु:
धनु राशि के जातकों के खर्चे अत्यधिक बढ़ेंगे। मानसिक उदासी व डर रहेगा। वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। पारिवारिक कलह का माहौल बन सकता है। चीखने चिल्लाने से कुछ भी नहीं होगा मन को शांत रखने का प्रयास करें। मेडिटेशन करना लाभदायक रहेगा।
मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी दिन है। जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन कर पाने से मन में सुकून रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। आपकी वाणी में तेज रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। धन का निवेश कर समृद्धि बढ़ाने में सफल रहेंगे।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक सभी के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखेंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित मुश्किलों को बुद्धि विवेक से हल करने में कामयाब रहेंगे। ट्रांसफर की आशंका बन रही है। कमाई के लिए भी दिन अच्छा है। निवेश समृद्धिशाली रहेगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों के लिए इच्छा पूर्ति कराने वाला दिन है। इच्छा पूर्ति करने के लिए थोड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी और परिणाम तुरंत प्राप्त हो जाएंगे। कमाई की अच्छी संभावना बनी हुई है। लंबे समय के लिए धन का निवेश समृद्धि बढ़ाने में सहायक होगा।

Admin2
Next Story