धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 2 दिसंबर 2021

Subhi
2 Dec 2021 12:44 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 2 दिसंबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

आज का दिन आर्थिक मामलों में सुख और सहयोग वाला है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। प्रियजन से भेंट संभव है। मन शांत रहेगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। सुख और शांति की प्राप्ति होगी।
वृषभ:
आज आपका भाग्‍य साथ देगा। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे।
मिथुन:
शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। संतान के संबंध में आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। अनावश्यक विवाद में न पड़ें।
कर्क:
आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और भाग्‍य का साथ मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। आज किसी मामले में अप्रिय समाचार प्राप्‍त हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह:
शिक्षा प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। नेत्र विकार की संभावना है। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। नौकरी के मामले में भागदौड़ रहेगी। मन को शांत रखें।
कन्या:
रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। आज आर्थिक मामलों में जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। विरोधियों का नाश होगा।
तुला:
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में रुचि लेंगे। धन लाभ होगा और भाग्‍य साथ देगा।
वृश्चिक:
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। निजी सुख में व्यवधान आएगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है और आज कहीं से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।
धनु:
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि लेंगे तो मन में खुशी होगी। परिवार में सुख समृद्धि आएगी।
मकर:
पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपको अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। झगड़े-विवाद से बचें तो लाभ होगा।
कुंभ:
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। निजी सुख में व्यवधान आएगा। संतान के प्रति चिंतित रहेंगे। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। विरोधी परास्त होंगे।
मीन:
आज धन के मामले में भाग्‍य साथ देगा। रुपये के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।


Next Story