धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 2 अगस्त 2023

Nilmani Pal
2 Aug 2023 12:45 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 2 अगस्त 2023
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क: किस्‍मत के सितारे मकर और तुला राशि वालों का साथ दे रहे हैं। धन के मामले में लाभ होगा और आपके कार्यक्षेत्र में उन्‍नति होगी। मेष और कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में परिश्रम करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं विस्‍तार से बुधवार का आर्थिक राशिफल।
मेष आर्थिक राशिफल: परिश्रम की आवश्यकता है
मेष राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है। आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है और आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी कार्य में अकारण पड़ने वाले व्‍यवधान से आप परेशान हो सकते हैं। आपको अपने कार्य पूर्ण करने के लिए परिश्रम की आवश्यकता है। आपके विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपको उत्साह से भर देगा।
वृष आर्थिक राशिफल: जरूरी कार्य में खर्च करने से कतराएंगे
वृष राशि के लोगों को कुछ मामलों में आर्थिक संकोच हो सकता है और आज किसी जरूरी कार्य में खर्च करने से आप कतराएंगे। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश भी आएगा और आज आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचें, वरना बात बिगड़ सकती है। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।
मिथुन आर्थिक राशिफल: पैसा रोड़ा बन सकता है
मिथुन राशि वालों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कुछ मामलों में पैसा रोड़ा बन सकता है। आपके परिवार में या फिर कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी कार्य पैसे के बिना रुक सकते हैं। मान सम्मान भी बढ़ेगा और कार्य पूर्ण होंगे। अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें और अपने काम समय से पूरे करें। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना भारी पड़ सकता है।
कर्क आर्थिक राशिफल: आर्थिक परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा
कर्क राशि के लोगों को आज नौकरी और कारोबार के मामले में काफी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन में किसी प्रकार की बेचैनी रहेगी। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने से लाभ होगा। सुख व दुःख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें तो सब सही हो जाएगा।
सिंह आर्थिक राशिफल: भाग्‍य आज साथ दे रहा है
सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आज आपके सहज ही सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कईं नए अनुभव आज के दिन होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।
कन्या आर्थिक राशिफल: मांगलिक कार्यक्रमों में खर्च करेंगे
कन्या राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आप पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रमों में खर्च करेंगे और आपको सुकून का अनुभव होगा। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वहीं कार्य करें जिसके बन जाने की पूरी उम्‍मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे। समझदारी से काम लें।
तुला आर्थिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी
तुला राशि वालों का दिन आज शुभ है और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। आज शाम को आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है और डॉक्‍टर के पास जाना पड़ सकता है। जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल: आपकी परेशानियां काफी बढ़ सकती हैं
वृश्चिक राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपके दांपत्‍य सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों से आपको लाभ होगा। मानिसक उलझनों के कारण सिरदर्द हो सकता है और आपको किसी कार्य को करने के लिए धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है और आपकी परेशानियां काफी बढ़ सकती हैं।
धनु आर्थिक राशिफल: भाग्‍य अनुकूल नहीं है
आर्थिक मामलों में धनु राशि के लोगों के लिए आज भाग्‍य अनुकूल नहीं है। वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आज आपको स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन आपके हाथ में रहेगा और उसके बाद भी कुछ निराशा मन में होगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोचविचार कर लें।
मकर आर्थिक राशिफल: पराक्रम में वृद्धि होगी
मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। पुरूषार्थ की योजनाओं से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का विवाद आज निपटाने में आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक व्‍यवसाय को आगे बढ़ाने में काफी सफलता प्राप्‍त होगी। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में भी कमी आएगी।
कुंभ आर्थिक राशिफल: धन की हानि होगी
कुंभ राशि के लोगों को आज बिना वजह की कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ प्राप्‍त होगा। मातृ पक्ष से आपको लाभ होगा और धन में वृद्धि होगी। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी और आप प्रसन्‍न होंगे।
मीन आर्थिक राशिफल: जटिलताएं खत्म होंगी
मीन राशि वालों के लिए आज लाभकारी समय है। आज आप युक्ति और व्यवहार से सब कुछ हासिल कर लेंगे। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा। कोई इच्‍छा पूर्ण न होने की वजह से ऐसा हो सकता है।
Next Story