धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 19 अक्टूबर 2020

Admin2
19 Oct 2020 1:33 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 19 अक्टूबर 2020
x

आर्थिक राशिफल 

राशिफल: आज का आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि वाले जातकों को कामकाज से जुड़ी हुई खुशखबरी मिल सकती है। लक्ष्य को साधने के लिए पूरी शिद्दत से काम करेंगे। भाग्य भी पूरी तरह आपके साथ है। अच्छा लाभ होने की संभावनाएं बन रही हैं। परिवार के वरिष्ठजनों का पूरा सहयोग और सलाह आपके लिए समृद्धि के नए द्वार खोलेगी। लोगों की भलाई के लिए धन खर्च करेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जो जातक सलाहकार का काम करते हैं या इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े हैं, उनके लिए लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। वित्तीय रूप से भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अपने निवेश पर पुनः गौर करेंगे और उसे अधिक लाभकारी योजनाओं में निवेश करेंगे। सामाजिक स्तर बढ़ाने के लिए धन खर्च का योग बनता है, इससे आगे चलकर मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक मैनेजमेंट क्षमता की बदौलत लाभ कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त करेंगे। सही समय पर लिया गया जोखिम पूर्ण कदम भी आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। रुपए-पैसों के अलावा कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान तथा एक अलग नई पहचान प्राप्त होगी। खर्च को लेकर थोड़ा सावधान रहें। सुख-सुविधाओं के साधन जुटाने पर मोटा खर्चा हो सकता है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। दूसरों की गलतियों को नजरअंदाज करते हुए उन्हें सही राह दिखाने की कोशिश करेंगे। दुश्मनों के साथ व्यवहार प्रेम पूर्वक रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। विवेकशील व्यवहार समाज में मान-सम्मान दिलाएगा। वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी।

सिंह:

सिंह राशि के जातक को संतान का सहयोग कार्यक्षेत्र में मिलेगा। आज आपका मन अध्ययन-मनन की तरफ खूब रमेगा, जो कि आपके कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने में सहयोगी बनेगा। कुछ नए प्रयोग करने से लाभ की संभावनाएं बहुत अच्छी बन जाती है, घर-गृहस्‍थी की जरूरतों को पूरा करने पर धन खर्च का योग बनता है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे, दूसरों की कमियां पहचानना और उन कमियों को दूर करने की सलाह देना आप की विशेषता है, यही सौहार्दपूर्ण व्यवहार और सबको साथ लेकर चलने की कला आपको मान सम्मान दिलाएगी। रुपए-पैसों के मामले में सामान्य दिन है, जमीन जायदाद से संबंधित मामले गति पकड़ेंगे।

तुला:

तुला राशि के जातकों का मन विरोधियों को परास्त कर पाने की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। सही दिशा में मेहनत करने से रिजल्ट बहुत अच्छे आने की संभावना बनती है। आर्थिक रूप से भी लाभदायक समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है। रोजाना की जरूरत पर धन खर्च का योग बनता है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को अपने संपर्क बनाए रखने तथा नौकरी में सुरक्षित रहने के लिए कामकाज के तरीके में परिवर्तन करना बहुत जरूरी होगा। कंपनी में अपनी विशिष्टता प्रदर्शित करके ही आप उच्च अधिकारियों के प्रशंसा पात्र बन सकते हैं। कुछ जातकों का नौकरी में परिवर्तन भी संभव है। आर्थिक रूप से समय खर्चे वाला है।

धनु:

धनु राशि के जातकों के मन में बेचैनी रहेगी। धन की आवक सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत रहेगी। हालांकि संघर्ष के बाद आपकी सभी इच्छाएं पूरी होने का योग भी बनता है। गलत शब्दों के प्रयोग की बजाय कम बोलना आपके लिए सहायक सिद्ध होगा।

मकर:

मकर राशि के जातकों को अपने सभी काम सुचारू रूप से पूरे करने के लिए बहुत भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दिन के अंतिम प्रहर में सभी कामों को सफलता पूर्वक पूरा कर लेने का सुकून भी रहेगा। उच्च अधिकारियों की तरफ से मान सम्मान भी प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के खराब पारिवारिक संबंधों का असर उनके कामकाज तथा सेहत दोनों पर नजर आएगा। काम में बहुत ज्यादा मन नहीं लगेगा। हालांकि आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आप के पक्ष में है। पुरानी परफॉर्मेंस की बदौलत धन की आवक बनी रहेगी। स्वयं की जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च का योग भी बनता है।

मीन:

मीन राशि के जातक कामकाज को लेकर मानसिक तनाव में रहेंगे, परंतु आपके द्वारा उठाए गए कठोर कदम समय पर कामकाज को पूरा करने में मददगार साबित होंगे। धन के मामले में दिन बहुत अच्छा है, मनचाही मुराद आपको मिलेगी। खर्च भी सीमित रहेंगे।

Next Story