धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 19 नवंबर 2021

Subhi
19 Nov 2021 12:48 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 19 नवंबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

आज का दिन धन के मामले में कुछ राशियों के लिए बेहद भाग्‍यशाली हो सकता है। कुछ राशियों को आज आय से अधिक धन मिल सकता है। तो कुछ को धन के मामले में अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। आपके लिए कैसा रहेगा दिन, देखें आर्थिक राशिफल…
आज ग्रहों की आपके लिए शुभ स्थिति बन रही है। आज शाम तक कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है और सरकारी दफ्तर में आपका कोई काम बन सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है और धन के मामले में वृद्धि के संकेत हैं।
वृषभ:
आज का दिन आपके लिए सुखद है। आपका ध्यान किसी नई योजना को पूरा करने में लगा रहेगा और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी और स्थान परिवर्तन की योजना सफल होगी। मन में किसी प्रकार उलझन आधा दिन निकल जाने के बाद हो सकती है। आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा।
मिथुन:
आपकी राशि वालों के लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव कार्य को पूरा करेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्‍त करेंगे। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है, आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी और परिवार में भी खुशी की अनुभूति होगी।
कर्क:
कर्क वालों के लिए आज का दिन काफी क्रिएटिव है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उसका फल आपको मिलेगा। अधूरे काम निपट जाएंगे और किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भी शामिल हो सकते हैं। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
सिंह:
आज आप काफी व्‍यस्‍त रहेंगे। लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले, पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे और आपके काम बिगड़ भी सकते हैं।
कन्या:
आज ऑफिस में किसी प्रकार की बात शुरू करने से पहले खुद को संयमित और सावधान रखें। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।
तुला:
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं और आज हर कार्य में लाभ होने की उम्‍मीद है। नए प्रॉजेक्ट पर भी काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक:
आज का दिन शुभ है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता आएगी। भाग्‍य साथ देगा। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु:
आपके लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं तो आपको लाभ होने की उम्‍मीद है। कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।
मकर:
आपके लिए आज का दिन सामान्य है। साझे में किया व्यापार आपको लाभ देगा और हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। इस फैसले से आपको भविष्‍य में लाभ होगा।
कुंभ:
आज के दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। फालतू खर्च करने से बचें। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार हो सकते हैं। खानपान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझ कर करें।
मीन:
आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधारकर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है।



Next Story