धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 19 नवंबर 2020

Admin2
19 Nov 2020 1:08 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 19 नवंबर 2020
x

आर्थिक राशिफल 

आर्थिक राशिफल: 19 नवंबर 2020

मेष:

मेष राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र और परिवार के बीच में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से बहुत अच्छा दिन है। बातचीत से पुराने किसी विवाद का हल निकल आएगा। पार्टनरशिप शुरू करने के लिए भी बेहतरीन समय है। कैलकुलेटेड रिस्क लेकर काम करना लाभदायक सिद्ध होगा। धन समृद्धि बढ़ेगी।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों को कंपटीशन में सफलता मिलने के योग बनते हैं। शत्रु परास्त होंगे। चतुराई से विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहेंगे। वित्तीय दृष्टिकोण से भी भाग्य आज आपके साथ हैं। लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। जिनसे समृद्धि बढ़ेगी।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। काम के साथ साथ घूमने फिरने, मनोरंजन के लिए भी वक्त निकाल लेंगे। नौकरी में परिवर्तन चाहने वाले जातकों के लिए भी अच्छा समय है। कमाई के लिहाज से दिन अनुकूल है। प्राप्त धन को निवेश कर पुनः धन लाभ कमा पाएंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों का सारा ध्यान कार्य क्षेत्र की सुख सुविधाएं बढ़ाने की तरफ रहेगा। अपनी बातचीत के द्वारा लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। आपके काम को अधिकारियों के द्वारा सराहा जाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है‌। कुछ जातक महंगे वाहन की खरीद पर धन खर्च करेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे। कामकाज से संबंधित यात्रा का योग भी बन जाता है। काम को समय पर पूरा करने में पारिवारिक सहयोग आपको पूर्ण रूप से मिलेगा। कामकाज से संबंधित कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। आर्थिक लिहाज से बहुत ही अच्छा दिन है। प्रयास करने पर इच्छा पूर्ति संभव है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक अपने ओजपूर्ण वाणी से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को मोटिवेट करने में कामयाब रहेंगे। इससे सभी काम निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरे हो जाएंगे। कानूनी कागजात बनवाने के लिए भी यह एक उपयुक्त दिन है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। खर्च की कटौती करने के प्रयास सफल रहेंगे।

तुला:

तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही सुखद दिन है। भाग्य पूरी तरह आपके साथ हैं। जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। अपने आपको दूसरों के सामने प्रेजेंटेबल बनाने के लिए बाहरी रखरखाव पर धन खर्च का योग बनता है कमाई के लिहाज से भी दिन अच्छा है। पुराना निवेश लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के कामकाज में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद विवाद होने की वजह से मन खराब रहेगा। खर्चा करने के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

धनु:

धनु राशि के जातकों के सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। किसी समारोह में शिरकत करेंगे, जिसमें नये रिश्ते बनाने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। नए अनुबंध होने का योग भी बनता है। रुपयों-पैसों के मामले में दिन अच्छा है। व्यवसाय को विस्तार देने के लिए धन खर्च का योग बनता है।

मकर:

मकर राशि के जातकों के कामकाज में कलात्मक क्षमता बढ़ेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर बातचीत के द्वारा उनको प्रभावित करने में कामयाब होंगे। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। बहुत मेहनत के बाद ही कुछ लाभ होने की संभावना है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को पैतृक धन संपत्ति से संबंधित विवादों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी का रूखापन रिश्तों को खराब कर सकता है। कार्य क्षेत्र में पूरे जोश से लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कमाई के मामले में दिन बहुत अच्छा रहेगा। उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति की संभावना है।

मीन:

मीन राशि के जातक अपने कामकाज से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखेंगे। फाइनेंश‍ियल प्लानिंग पर भी पुनर्विचार का समय है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे जो कि आप के मान-सम्मान को हानि पहुंचाने का भी प्रयास कर सकते हैं। सावधान रहें। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

Next Story