धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल, 19 जून 2023

Subhi
19 Jun 2023 12:46 AM GMT
आर्थिक राशिफल, 19 जून 2023
x

सोमवार 19 जून को आर्थिक और करियर राशिफल की बात करें तो चंद्रमा का संचार बुध की राशि मिथुन में हो रहा है। ग्रहों और सितारों के प्रभाव से सिंह राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और तुला राशि वालों के परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। जानिए ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय से मेष से मीन तक सभी राशियों के आर्थिक करियर राशिफल में दिन कैसा रहेगा।

मेष आर्थिक राशि: अटका काम पूरा होगा

मेष राशि के स्वामी मंगल इस समय पापग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई अटका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ आर्थिक राशि: प्रयासों में सफलता मिलेगी

वृषभ राशि वालों का आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद और प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। सायंकाल में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी और आपके कंधों का बोझ हल्का होगा।

मिथुन आर्थिक राशि: मन में हर्ष होगा

राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सायंकाल के समय पिता के सहयोग से कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क आर्थिक राशि: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

राशि स्वामी चंद्रमा द्वादश भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

सिंह आर्थिक राशि: आमदनी के नए स्रोत बनेंगे

राशी के स्वामी सूर्य मित्र ग्रहों के बीच में आ गए हैं। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। छात्रों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। व्यापार में शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या आर्थिक राशि: अकल्पनीय सफलता मिलेगी

राशि स्वामी बुध सुख की वृद्धि कर रहे हैं। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला आर्थिक राशि: खुशियां बढ़ेगी

तुला राशि वालों के चारों ओर आज सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। मित्रों के साथ पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।

वृश्चिक आर्थिक राशि: सेहत का ध्यान रखें

आपकी राशि से चतुर्थ पंचम त्रिग्रही योग अभी कुछ दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच करने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है।

धनु आर्थिक राशि: दिन लाभदायक रहेगा

धनु राशि वालों के विरोधी भी आज आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कामकाज की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। निवेश करने वालों के लिए दिन काफी लाभदायक रहेगा। सायंकाल के समय सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर आर्थिक राशि: नए प्रयास फलीभूत होंगे

मकर राशि वालों को आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। कारोबार में अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा।

कुंभ आर्थिक राशि: विवाद से बचें

कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य सुख में आज व्यवधान आ सकता है, अपनी सेहत का ध्यान रखें, फिर कामकाज पर ध्यान दें। राशि का स्वामी शनि अब मार्गी चल रहे हैं। अतः निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशता कारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े और विवाद से बचें।

मीन आर्थिक राशि: यात्रा में सावधान रहें

मीन राशि वालों का आज का दिन संतान चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा संबंध

Next Story