धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 19 जनवरी 2021

HARRY
19 Jan 2021 12:45 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 19 जनवरी 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल: 19 जनवरी 2021

मेष:

मेष राशि के जातक अपने बेहतरीन काम के द्वारा कार्यक्षेत्र में अपनी विशेष छवि बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी भाषा आधिकारिक होगी। व्यापारियों को व्यापार विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज से संबंधित योजनाएं पूरे समय दिमाग में चलती रहेंगी। आर्थिक लिहाज से बहुत अच्छा समय है।

वृषभ:
वृषभ राशि के जातकों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ शब्दों के चयन में एहतियात बरतना चाहिए। पहले से नाराज कर्मचारी आपकी राह में रोड़ा अटका सकते हैं। अपनी वाणी के प्रभाव के द्वारा उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध बनाने का उपयुक्त समय है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। परिजनों से गिफ्ट मिलने की संभावना भी है।
मिथुन:
मिथुन राशि के रिसर्च से जुड़े हुए जातक बेहतरीन खोज करने में कामयाब रहेंगे। अंतरमन की आवाज दूसरों की बातों के गहरे मतलब समझने में मददगार रहेगी। अपने बारे में बहुत ज्यादा बातचीत करने से बचेंगे। धन संबंधित मामलों में दिन बहुत अनुकूल है। पुराने पैसे को निकालने के लिए दूसरों पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के पार्टनरशिप से संबंधित कार्य तरक्की प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ काम में भी संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय अच्छे और बुरे दोनों पक्ष का विश्लेषण करने के बाद ही आगे बढ़ेंगे। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अनुकूल है। लग्जरी सामान की खरीद पर धन खर्च होगा।
सिंह:
सिंह राशि जातकों के पुराने विवाद दोबारा उभरने की आशंका है। परंतु अपने चातुर्य से परिस्थितियों को संभालने में कामयाब रहेंगे। बहुत प्रयासों के बाद अपनी दिनचर्या को नियमित करने में कामयाब हो पाएंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लिहाज से समय बहुत ही अच्छा है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों बिजनस प्रपोजल आसानी से पारित नहीं हो पाएंगे। आपको लगेगा की आपका आईडिया बहुत अच्छा है। परंतु उच्च अधिकारी इससे सहमत नहीं होंगे। खर्च करते समय ध्यान रखें, बेवजह का लोन लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है।
तुला:
तुला राशि के जातक अगर रिस्क लेकर कोई काम करना चाहते हैं, तो उन्हें लागत और उससे होने वाली कमाई का अच्छी तरह से विश्लेषण करने के बाद ही कदम उठाना चाहिए। नया वाहन खरीदने के लिए उपयुक्त समय है। सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को सूचनाओं को स्थानांतरित करते समय सतर्क रहना चाहिए। अब की सूचना के गलत मतलब निकाले जा सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। अपनी अलंकृत भाषा से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। सेल्स मैन के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपकी मेहनत धन प्राप्ति करवाएगी।
धनु:
धनु राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में व्यवहार प्रैक्टिकल रहेगा। अपने पुराने संसाधनों के विश्लेषण करने का भी यह उपयुक्त समय है। डेथ असेट्स पर काम करके उन्हें पुनर्जीवित करने का प्रयास करेंगे। बढ़ती हुई जिम्मेदारियों को कम करने के लिए यह एक आवश्यक कदम रहेगा। धन प्राप्ति से संबंधित विचार सारे दिन मन में चलते रहेंगे।
मकर:
मकर राशि के जातक अपने आसपास के सभी लोगों के महत्व को समझते हुए अपने सहयोगियों का साथ मिल-जुलकर अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। विरोधी आपको भड़काने के लिए तरह-तरह के उपक्रम कर सकते हैं। परंतु आपको उनके षड्यंत्र में नहीं फंसना चाहिए। नकारात्मक प्रतिक्रिया देने से बचना आपके हित में रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक आज ऑफिस का माहौल सुखदायक तथा सुरक्षित बनाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा उच्चाधिकारियों की प्रशंसा पाने में कामयाब रहेंगे। मान-सम्मान तथा पद प्राप्ति दिलाने वाला दिन है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा है। विदेश से आय की संभावना बन रही है।
मीन:
मीन राशि के जातकों का ध्यान कामकाज से संबंधित जरूरी जानकारी जुटाने की तरफ रहेगा। तार्किक क्षमता की बदौलत धन प्राप्ति की संभावनाएं अच्छी बन जाती हैI उच्च पद प्राप्ति हो सकती हैI आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके पक्ष में हैंI खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेंगे।
Next Story