धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 18 नवंबर 2020

Admin2
18 Nov 2020 1:21 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 18 नवंबर 2020
x

आर्थिक राशिफल 

आर्थिक राशिफल: 18 नवंबर 2020

मेष:

मेष राशि के जातकों को मशीनरी से संबंधित काम, उत्पादन से जुड़े हुए धंधे या लोहे से संबंधित कामकाज में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। प्रैक्टिकल सोच के साथ लिए गए निर्णय सफलता दिलाने में सहायक होंगे। जिससे आपके उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। धन के मामले में स्वार्थी होने से बचें।

वृषभ:

वृष राशि के जातक पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। अपनी अधिकारिक शक्ति का प्रयोग करके दूसरों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। वाणी में कटुता ना आए इस बात का ध्यान रखें। रुपयों-पैसों के मामले में बहुत अच्छा दिन है। किसी पुरानी इच्छा की पूर्ति भी आज संभव है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बहुत मजबूत बनेंगे। कामकाज में कलात्मकता तथा वास्तविकता दोनों के समन्वय से नयी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से भी बहुत अच्छा दिन है। कमाई के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। धन संपत्ति के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिलेगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को व्यावसायिक कार्यों को व्यवस्थित रखने में अपनी विशेष भूमिका निभानी पड़ेगी, परंतु फिर भी आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। आपको अपनी गलतियां सुधारने की कई मौके मिलेंगे, परंतु फिर भी गलतियों को रिपीट करना आपके लिए मुश्किल का कारण बनेगा। आज कमाई के अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। लोन लेने का योग भी बनता है।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के व्यापार व्यवसाय में कामकाज की गति कुछ धीमी रहेगी। लेकिन अपनी योग्यताओं के दम पर आप कोई ना कोई उपलब्धियां हासिल करने में कामयाब रहेंगे। बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप से पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है, धन हानि का योग भी बन जाता है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातक अपनी प्रतिभा प्रदर्शन से मुश्किल काम को भी अंजाम देने में कामयाब रहेंगे। काम से जुड़ी हुई कोई अच्छी न्यूज़ आज आपको मिल सकती है। शब्दों के चयन में सावधानी बरतना पारिवारिक रिश्तो को मजबूत बनाने में सहायक होगा। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अच्छा है।

तुला:

तुला राशि के जातक अपनी प्रतिभा का उपयोग करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और धन समृद्धि मिलने की अच्छी संभावना बन जाती है। अहंकार में आकर दूसरों को गिराने का प्रयास ना करें। वस्‍त्र-आभूषण पर धन खर्च का योग बनता है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने सभी कामों को नीति अनुसार पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कमाई के लिहाज से दिन बहुत अच्छा नहीं है, परंतु खर्चे लगे रहेंगे जिसे पूरा करने में संचित धन खर्च होने का योग भी बनता है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहना चाहिए। मान- सम्मान पर आंच आ सकती है। वर्तमान परिस्थितियों में व्यावसायिक गतिविधियों का पुनर्मूल्यांकन करें और जरूरी परिवर्तन करें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है परंतु जरूरतों को पूरा करने के अनुकूल नहीं है।

मकर:

मकर राशि के जातकों कार्यस्थल की राजनीतिक गतिविधियों में विशेष उपलब्धियां हासिल होने की संभावना है। पुराने विवाद को हल कर पाने की वजह से तरक्की की संभावनाएं प्रशस्त होती है। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन अच्छी कमाई देने वाला है। परंतु निवेश के समय सतर्कता बनाए रखें। नुकसान की संभावना भी बन जाती है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के कामकाज के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग आज आपको मिलने वाला है। अधिकारपूर्वक अपने अनुकूल सभी काम पूरा कराने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन बहुत ही अच्छा है। कारोबार से संबंधित मशीनरी की खरीद पर निवेश का योग भी है।

मीन:

मीन राशि के जातकों की रुचि अध्यात्म की तरफ बढ़ेगी। सभी कामों को नीति निर्देश के अनुसार पूरा करने के प्रयास सफल होंगे। कार्यभार की अधिकता की वजह से तनावग्रस्त रह सकते हैं। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। निवेश पर अपना ध्यान केंद्रित करके धन संबंधित उपलब्धियां हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

Next Story