धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 18 मार्च 2021

Admin2
18 March 2021 12:37 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 18 मार्च 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के मूल को समझने का प्रयास करेंगे। निवेश संबंधी योजनाओं पर समझदारी से विचार करें। नए काम की शुरुआत से संबंधित प्लान पर विचार-विमर्श होगा। कमाई के लिए दिन सामान्य है। खर्च अधिक लगे रहेंगे।

वृषभ:
वृष राशि के जातक अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए भरसक प्रयास करेंगे, महत्वकांक्षाएं बढ़ेंगी। अच्छी सफलता मिलेगी, प्रमोशन होने की संभावना बन रही है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने अंदर अहंकार को ना आने दें। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रबंधन से जुड़े हुए कार्य आपको सफलता दिलाएंगे। योजनाओं को बनाना और उनको सही ढंग से क्रियान्वित कराने पर फोकस बढ़ेगा। विदेशी संपर्क से लाभ होने की संभावना बन रही है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों के अनुभव का लाभ लें और किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क करने से बचें। व्यापारी अपने कामकाज को बढ़ाने के लिए संपर्क सूत्र बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है, धन को संचित करने के सभी प्रयास सफल रहेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र की मुश्किलों को खत्म करने के लिए रिसर्च की तरह अपना ध्यान फोकस करेंगे। आज आपको ऐसी कोई तरकीब मिलेगी। जिससे काम को आसानी से पूरा किया जा सके। आर्थिक मामलों में समय अच्छा रहेगा। आसानी से धन प्राप्ति होगी।
कन्या:
कन्या राशि जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। आपके ब्रांड को विशिष्ट पहचान मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। इसके सहारे सभी मुश्किल कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। कमाई के लिए अच्छा समय है। खर्च को बजट बनाकर नियंत्रित करने का प्रयास करें।
तुला:
तुला राशि के जातकों के उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। अपने दैनिक रूटीन को सही ढंग से फॉलो करके लक्ष्य प्राप्ति कर पाएंगे। कंपटीशन में विजय प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है, सरकारी स्रोतों से धन लाभ की संभावना बन रही है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक अपनी योजना के अनुरूप कार्य को गति देने में कामयाब रहेंगे। एक्सपोर्ट से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए प्लान बनाकर कार्य करेंगे। एकाग्रता बनी रहेगी। आर्थिक लिहाज से अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन चाहने वाले जातकों को भी लाभ होगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों को अपने सरकारी कार्य पूरा करने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ेगी। जूनियर अधिकारी काम में रोड़ा अटका आने का पूरा प्रयास करेंगे। आत्मसम्मान व अभिमान के फर्क को समझना बहुत जरूरी है। अहंकार में आकर गलत निर्णय लेने की आशंका बन रही है। धन संबंधित मामलों में कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।
मकर:
मकर राशि के जातकों की यात्रा की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में अपने पराक्रम के बल पर सभी मुश्किलों को पार करते हुए लक्ष्य प्राप्ति में कामयाब रहेंगे। दिन अनुकूल है, उच्च अधिकारियों द्वारा आपके काम को तारीफ मिलने की संभावना बन रही है। धन लाभ के लिए भी दिन बहुत अच्छा है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों की बातचीत में आत्मविश्वास रहेगा। धन संबंधित मामलों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ चले आ रहे विवाद को दूर करने का प्रयास करेंगे। पुराना निवेश धन लाभ कराने वाला रहेगा। ब्याज पर पैसा देने का योग भी बन रही है।
मीन:
मीन राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी आभा में वृद्धि होगी। लोगों का ध्यान आपके क्रियाकलापों की तरफ बढ़ेगा। आप सबके लिए बराबर से सोचकर सभी के लाभ के लिए काम करेंगे। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है। आपके प्रबंधन क्षमता को तारीफ मिलेगी।
Admin2

Admin2

    Next Story