धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 18 जून 2021

jantaserishta.com
18 Jun 2021 12:49 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 18 जून 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के सरकारी अनुमति से संबंधित जो भी काम अटके हुए थे, आज उनके पूरे होने की संभावना बन रही है। यात्रा लाभदायक रहेगी। आपके द्वारा लिए गए कठोर निर्णय सफलता दिलाएंगे। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। मान सम्मान के साथ-साथ धन लाभ होगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों की वाणी आदेशात्मक रहेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपने सहयोगियों को बार-बार आदेश देने की वजह से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वर में कोमलता बनाए रखें। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। पिता तुल्य कोई व्यक्ति समृद्धि बढ़ाने में मददगार रहेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के आत्मविश्वास से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में मान सम्मान दिलाने वाला दिन है। सफलता के गुमान में दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास ना करें। व्यावसायिक मोलभाव में सफल रहेंगे। कम कीमत में किसी सामान की खरीद संभव है। आर्थिक लाभ की दृष्टि से समय अच्छा है। किराए के रूप में धन प्राप्ति होगी।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को सावधान रहने का दिन है। दुश्मन आप की छवि खराब करने का प्रयास करेंगे। सुरक्षात्मक तरीके से अपनी बात रखने का प्रयास करें। प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने पर धन खर्च होने की संभावना बन रही है। कमाई अच्छी रहेगी। निवेश फलदायक है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को मनपसंद अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कार्यभार में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों के साथ बुद्धिमत्ता से पेश आना आपकी छवि को बेहतर बनाने में सहायक रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक रिश्ते मजबूत बनेंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातक मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। नए पद की प्राप्ति संभव है। नियम कायदे का पालन करते हुए काम करने से लक्ष्य प्राप्ति आसान रहेगी। ईमानदारी से कार्य करने से आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ अच्छा होगा।
तुला:
तुला राशि के जातकों का भाग्य प्रबल रहेगा। पुराना ऑर्डर दोबारा मिल सकता है। व्यावसायिक लंबी यात्रा की संभावना भी बन रही है। उच्च अधिकारियों से ट्रेनिंग करियर को संवारने में मददगार रहेगी। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक समस्या के मर्म को समझने का प्रयास करेंगे। इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातक विदेशी अवसर प्राप्त करवाने में सफल रहेंगे। मशीनरी में तकनीकी दिक्कतें आ सकती है, जिस पर धन खर्च होने की संभावना बन रही है। कमाई के लिए दिन श्रेष्ठ है।
धनु:
धनु राशि के जातकों की फर्म को विशिष्ट पहचान मिलेगी। आपकी कंपनी के नाम से प्रोडक्ट आसानी से बिक जाएगा। पार्टनरशिप में काम करने वाले जातक अपने पार्टनर के भाग्य तथा संबंधों की बदौलत व्यापारिक अनुबंध पाने में सफल रहेंगे। बड़ा ऑर्डर मिलने से मोटा मुनाफा संभव है।
मकर:
मकर राशि जातक अपनी क्षमताओं के बेहतरीन इस्तेमाल कर पाएंगे। प्रतिकूल परिस्थितियां भी आपको लक्ष्य प्राप्ति से नहीं रोक पाएंगी। उच्च अधिकारियों से अपनी योग्यताओं की बदौलत नई जिम्मेदारियां व प्रमोशन लेने में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए दिन अनुकूल है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक कामकाज से संबंधित ज्ञान प्राप्त करने के लिए उत्सुक रहेंगे। समस्या का समाधान निकालना आसान रहेगा। किस्मत आपका साथ देगी। मित्रों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में बेहतरीन प्रेजेंटेशन संभव है। पुराने लोन चुकाने की संभावना बन रही है
मीन:
मीन राशि के जातकों की तार्किक क्षमता वृद्धि होगी। धन संबंधित मामलों में सोच समझकर निर्णय लेंगे। उत्तेजना में आकर गलत शब्दों के प्रयोग करने से बचें। आत्मविश्वास के साथ अपने रुके हुए पैसे को निकालने का प्रयास करें, बातचीत के द्वारा सफलता मिलने की संभावना है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story