- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आर्थिक राशिफल: 18...

मेष:
जुलाई के इस हफ्ते में धन वैभव और सुख को प्रभावित करने वाले दो शुभ ग्रह गुरु और शुक्र आमने सामने बैठे हैं। इन दोनों ग्रहों को एक दूसरे का विरोधी ग्रह कहा गया है। जबकि कारोबार को प्रभावित करने वाले ग्रह बुध अपनी राशि में बैठे हैं जो शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। इस ग्रह योग के बीच कारोबार, रुपये पैसे और करियर के मामले में यह सप्ताह आपका कैसा रहेगा जानिए ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय से…
इस सप्ताह आपको अपनी सेहत में काफ़ी सकारात्मक बदलाव नज़र आएंगे। प्रेम संबंध में समय कठिन हो सकता है एवं अहं के टकराव भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी लापरवाही की वजह से कष्ट में रहेंगे। आर्थिक व्यय भावनात्मक कारणों की वजह से अधिक होगा। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा अन्यथा बेचैनी बढ़ेगी। परिवार में स्थितियां अनुकूल बनाने के लिए आपको अपनी तरफ से प्रयास करने पड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में भी मन में व्याकुलता बढ़ेगी।
वृषभ:
आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है एवं धन वृद्धि के संयोग बन रहे हैं। सेहत में भी इस सप्ताह अधिक फायदे होते दिख रहे हैं। शारीरिक तंदुरुस्ती एवं स्फूर्ति बढ़ेगी। परिवार में जश्न का माहौल रहेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी निवेश की तरफ़ विशेष ध्यान देंगे। आर्थिक धन वृद्धि के भी शुभ संयोग इस सप्ताह बनेंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में तकलीफ उठानी पड़ सकती है एवं किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी रहेगा। प्रेम संबंध में अहं के टकराव से बचें तो बेहतर होगा। किसी महिला को लेकर भी आपसी तनाव बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी प्रॉपर्टी को लेकर या फिर किसी संतान को लेकर मन व्याकुल रहेगा
मिथुन:
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं साझेदारी में किए गए कार्य आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएंगे। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा एवं आप अपने साथी के साथ पार्टी मूड में रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय ठीक है एवं धीरे-धीरे धन वृद्धि होगी। सेहत में भी धीरे-धीरे सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग को लेकर मन दुखी हो सकता है। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में मन प्रसन्न रहेगा एवं जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करने के कई अवसर खुलेंगे।
कर्क:
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं इस सप्ताह शुरू किए गए प्रॉजेक्ट भविष्य में सफलता लेकर आएंगे भले ही शुरुआती दौर में आपके मन में इन्हें लेकर थोड़ी दुविधा हो। परिवार में एक बैलेंस बनाकर आगे बढ़ेंगे तो सुखी रहेंगे। यात्राओं द्वारा भी शुभ संयोग बनते जाएंगे एवं किसी नए स्थान पर यात्रा करने का मन भी बनेगा। प्रेम संबंध में एकाकीपन सताएगा एवं किसी बात को लेकर मन ही मन दुखी भी हो सकते हैं। आर्थिक व्यय भी इस सप्ताह अधिक रहेंगे। सेहत की तरफ ध्यान देंगे तो तंदुरुस्ती महसूस होगी। सप्ताह के अंत में किसी महिला को लेकर मन में चिन्ताएं बढ़ सकती हैं।
सिंह:
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह अनुकूल है एवं धन आगमन के शुभ संयोग बन रहे हैं। सेहत में भी थोड़ा सा रिलैक्स होकर रहेंगे तो स्फूर्ति महसूस होगी। यात्राओं द्वारा नए संयोग बन सकते हैं एवं यात्रा सफल रहेंगी। परिवार में स्थितियां धीरे-धीरे सुदृढ़ होती जाएंगी। प्रेम संबंध में सुनिए सबकी लेकिन करिए अपने मन की, ऐसा करेंगे तो प्रतिकूल स्थितियों को संभालने के लिए मार्ग खुलते जाएंगे। कार्य क्षेत्र में इस सप्ताह तकलीफ़ रहेगी एवं प्रॉजेक्ट समय पर पूर्ण नहीं होंगे। सप्ताह के अंत में कोई पितृतुल्य व्यक्ति आगे बढ़ कर आपकी मदद कर सकता है।
कन्या:
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं सफलता हासिल करेंगे। सेहत में भी इस सप्ताह सुधार अधिक रहेगा एवं तंदुरुस्ती महसूस करेंगे। परिवार में जश्न का माहौल रहेगा एवं परिवार के सदस्य इस सप्ताह आपको काफी तवज्जो देंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा आर्थिक व्यय इस सप्ताह अधिक हो सकते हैं एवं किसी मातृतुल्य महिला पर व्यय अधिक होते दिख रहे हैं। प्रेम संबंध में अपनी राय खुल कर रखेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होगा एवं मान सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में समय अनुकूल होता जाएगा एवं जीवन में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे।
तुला:
प्रेम संबंध में समय अनुकूल एवं रोमांटिक रहेगा। आपकी लव लाइफ में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में अपनी बात पर भरोसा कर निवेश करेंगे तो उन्नति होगी। सेहत में भी अच्छे सुधार इस सप्ताह दिखाई दे रहे हैं। यात्राओं द्वारा भी विशेष सफलता हासिल करेंगे एवं इस संबंध में शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। परिवार में स्थितियां तकलीफ़देह हो सकती हैं एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा एवं इन्हें आप किसी से ज़ाहिर भी नहीं कर पा रहे हैं।
वृश्चिक:
आर्थिक धन लाभ के शुभ अवसर इस सप्ताह आपको प्राप्त होंगे एवं सुख समृद्धि के संयोग भी बनेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कोई प्रॉजेक्ट समय पर पूर्ण होकर सफलता के मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रेम संबंध में आप अपने साथी को भी अपनी राय रखने की आज़ादी दें तो आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा। परिवार में संतान संबंधित ख़ुशियां दस्तक देंगी। यात्राओं द्वारा भी इस सप्ताह अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। सेहत में कष्ट हो सकता है एवं दांतों में दर्द बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत में किसी महिला को लेकर चिन्ताएं बढ़ सकती हैं।
