धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 18 अप्रैल 2022

jantaserishta.com
18 April 2022 5:59 AM IST
आर्थिक राशिफल: 18 अप्रैल 2022
x

मेष:

आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज जीवनसाथी से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। सायंकाल का समय आमोद प्रमोद में बीतेगा।
वृषभ:
आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल में किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन:
आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, अध्यात्म के प्रति रूचि मजबूत होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक किसी धार्मिक स्थल पर गाने बजाने तथा संगीत में रूचि बढ़ेगी।
कर्क:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, आशीर्वाद मिलने का चांस है।
सिंह:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।
कन्या:
आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। जीवनसाथी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी हैं। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। चतुर्थ माता भाव में शनि मकर राशि का होकर विराजमान है। अतः आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा।
वृश्चिक:
आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।
धनु:
आज आपकी विद्या, ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त पेट के विकार होने की आशंका है। सावधान रहें तथा खान-पान पर संयम बरतें।
मकर:
आज बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
कुंभ:
आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात मिलने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।
मीन:
आज द्वादश भाव में कुंभ राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ संतान से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। सायंकाल में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story