धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 17 जून 2021

jantaserishta.com
17 Jun 2021 12:43 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 17 जून 2021
x

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों की कलात्मक अभिव्यक्ति में वृद्धि होगी। मार्केटिंग कम्युनिकेशन जर्नलिज्म से जुड़े हुए जातकों के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। नए काम से संबंधित योजनाएं बनेंगी, साथ ही उन्हें प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने में भी सफल रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अनुकूल है। धन समृद्धि बढ़ेगी।
वृषभ:
वृष राशि के जातक पूर्ण आत्मविश्वास व बुद्धि विवेक के साथ अपना पक्ष अधिकारियों के सामने रख पाएंगे। पुराने विवाद हल करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपके कार्य को प्रशंसा मिलेगी। बैंकिंग, जेम्स ज्वेलरी के व्यवसाय से जुड़े हुए जातकों के लिए शुभ दिन रहेगा। कमाई बहुत अच्छी होगी। धन का निवेश कर भविष्य को सुरक्षित कर पाएंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के लोगों के सभी काम योजना के मुताबिक आसानी से होते जाएंगे। परिस्थितियां बहुत अनुकूल रहेगी। आपकी मेहनत व अधिकारियों का अनुभव दोनों मिलकर कंपनी के लिए लाभदायक परिस्थितियां निर्मित करने में सफल रहेंगे। वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के विदेशी संबंध लाभ प्रदान करने वाले रहेंगे। एक्सपोर्ट से जुड़े हुए जातकों को विशिष्ट लाभ होगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलने का दिन है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। जिसके लिए संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है। कमाई अच्छी होगी। परंतु यह लोन को चुकाने में खर्च भी हो जाएगी।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए साधन बनेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करेंगे। डिजाइनिंग क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को लाभ मिलने की संभावना बन रही है, किसी नए प्रोडक्ट की डिजाइनिंग की संभावना है। महालक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर रहेगी।
कन्या:
कन्या राशि के इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इंटीरियर डिजाइनिंग, टैक्सटाइल इंडस्ट्री, जेम्स एंड ज्वेलरी का कार्य करने वाले जातकों को लाभ देने वाला दिन है। विदेशी इंपोर्ट से जुड़े हुए जातकों के कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। नई जिम्मेदारियां आज आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यवसायिक निवेश तुरंत लाभ दिलाने वाला रहेगा।
तुला:
तुला राशि के धार्मिक सामान व किताब बेचने वाले जातकों को लाभ देने वाला समय है। पुराना अनुभव नए काम को पूरा करने में मददगार रहेगा। बड़े बुजुर्गों की बातों को इग्नोर ना करें। आर्थिक लिहाज से प्रमोशन अथवा वेतन वृद्धि के योग हैं।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के टैक्सटाइल इंडस्ट्री, ज्वेलरी मेकिंग, टैक्सेशन, कॉस्मेटिक सर्जरी से जुड़े डॉक्टर आदि के लिए अनुकूल समय है। अपने शत्रु को मात देने के लिए गुप्त रूप से कार्य करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ के योग बन रहे हैं। सीक्रेट कार्यों पर धन खर्च होगा।
धनु:
धनु राशि के व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा है। किसी महिला की सलाह महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने में सफल रहेंगे। अपनी बातों से ग्राहकों को प्रभावित कर पाएंगे।
मकर:
मकर राशि के जातकों में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। व्यर्थ खर्चों से बचें और उधार दिया हुआ पैसा निकालने के लिए प्रयास करें। कमाई के लिए समय अच्छा है।
कुंभ:
कुंभ राशि के के व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन स्पोर्ट्स, बच्चों का सामान, कंसल्टेंसी से जुड़े जातकों को लाभ होगा। कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। धार्मिक अभिरुचि में वृद्धि होगी। नई नौकरी के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरना पड़ सकता है।
मीन:
मीन राशि के जातक आराम के मूड में रहेंगे। घर से बैठकर ही अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आत्मविश्वास की कमी से कुछ फैसले लेने में देरी हो सकती है। कला के क्षेत्र से संबंधित कार्य करने वाले जातक लाभान्वित रहेंगे। महंगी वस्तु की खरीद पर धन खर्च होने का योग हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story