धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल: 17 दिसंबर 2021

Subhi
17 Dec 2021 12:48 AM GMT
आर्थिक राशिफल: 17 दिसंबर 2021
x
आर्थिक राशिफल

मेष:

आज धन और करियर के मामले में कुछ राशियों को किस्‍मत का साथ मिलेगा तो कुछ राशियों को इस मामले में अभी धैर्य बनाकर चलने की जरूरत है। इस मामले में कैसा बीतेगा आपका दिन देखें आज का आर्थिक राशिफल…
आज दिन आपके लिए सुखद है। धन और सुख के मामले में आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। प्रियजनों भेंट हो सकती है।
वृषभ:
राजनीतिक दिशा में किए जा रहे प्रयास फलीभूत होंगे। शासन और सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे।
मिथुन:
आज आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने और चोरी होने की संभावना है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।
कर्क:
आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। नेत्र विकार या किसी अन्‍य बीमारी पर पैसे खर्च हो सकते हैं।
सिंह:
आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
कन्या:
आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। अप्रिय समाचार मिल सकता है।
तुला:
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नेत्र विकार या किसी अन्य व्याधि से ग्रसित हो सकते हैं। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। प्रियजन से भेंट संभव है और आर्थिक मामलों में लाभ होगा।
वृश्चिक:
व्यावसायिक दृष्टि से समय उत्तम है। किए गए परिश्रम सार्थक होंगे। आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
धनु:
पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ हो सकता है। संबंधों में निकटता आएगी। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर:
आज हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। झगड़े-विवाद से बचें। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।
कुंभ:
मकान, संपत्ति व वाहन की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
मीन:
रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों का सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन के मामले में लाभ होगा। प्रियजन से भेंट संभव है।


Next Story